Box Office Report: होली से पहले ही उड़े 'ओ रोमियो' के रंग; 'तू या मैं' भी पस्त; जानिए बाकी फिल्मों का हाल
सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे से पहले 13 फरवरी को दो फिल्में रिलीज हुई थीं। शाहिद कपूर अभिनीत 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं'। इसके अलावा सनी देओल की 'बॉर्डर 2' थिएटर्स में एक महीना पूरा करने वाली है। वहीं, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी लगी हुई है। तीनों फिल्मों ने कल गुरुवार को कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
'तू या मैं' लाखों में सिमटी
फिल्म 'ओ रोमियो' के साथ ही सिनेमाघरों में 13 फरवरी को शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' भी रिलीज हुई थी। यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर/हॉरर 'द पूल' का रीमेक है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह लाखों में कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 35 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन 34 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 4.39 करोड़ रुपये हो चुका है।
'बॉर्डर 2' का कैसा है हाल?
फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में महीनाभर पूरा होने वाला है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन अभिनीत फिल्म ने बुधवार को 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 28वें दिन भी इसने 55 लाख रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 324.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
जानिए 'मर्दानी 3' का हाल
रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। यशराज फिल्म्स की लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की यह तीसरी कड़ी कमाई के मामले में दम नहीं दिखा पाई है। 20 दिन बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी तक नहीं लगा पाई है। बुधवार को 20वें दिन 'मर्दानी 3' ने 45 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 21वें दिन भी इसने इतना ही कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.30 करोड़ रुपये हो चुका है।
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल