असम में अमित शाह का कार्यक्रम, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की कोर्ट में सुनवाई अहम
आज 20 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की तृतीया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम दौरे पर रहेंगे। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले में इलाहाबाद कोर्ट मेंं सुनवाई होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री का असम दौरा
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने का है।
भाजपा अध्यक्ष का गुजरात दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और गांधीनगर में कई संगठनात्मक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे नारनपुरा स्थित जीएससी बैंक में सांसदों और विधानसभा सदस्यों से बातचीत करेंगे। शाम को वे गांधीनगर के इंफोसिटी में आयोजित ‘बजट मीट’ में शामिल होंगे, जहां वे उद्योगपितयों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आंत्रप्रेन्योर, डॉक्टर और विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले पर सुनवाई
श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को जो भी उनके प्रार्थना पत्र व संशोधन अर्जियां हों उन्हें प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद विभिन्न मामलों में दायर प्रार्थना पत्र एवं संशोधन अर्जियों पर एक-एक कर सुनवाई की जाएगी। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें)
भारत-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल
भारत और नेपाल के बीच शुक्रवार से ट्रेड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह फेस्टिवल 22 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देश के बीच होने वाले व्यापार को बढ़ावा देना है। इसमें दोनों देशों के हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ अन्य उत्पाद भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
हरियाणा का बजट सत्र शुरू
हरियाणा सरकार का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। वहीं, 2 मार्च को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान पेश किए जाने की संभावना है। बजट पेश होने के बाद 10 से 13 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा निर्धारित की गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
जयपुर मेंं एयर शो
सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम जयपुर में शुक्रवार से जलमहल के ऊपर नौ-विमान एयर शो करेगी। यह कार्यक्रम 22 फरवरी तक चलेगा। वर्ष 1996 में स्थापित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम मानी जाती है। यह विश्व की चुनिंदा टीमों में शामिल है। यह टीम देश और विदेश में 800 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विश्व कप में आखिरी लीग मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला कैंडी में शाम 7 बजे से होगा। टी20 विश्वकप का यह आखिरी लीग मुकाबला है। दोनों ही टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं। मुकाबले के नतीजे का सुपर8 पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस ग्रुप से जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर8 में पहुंच चुकी हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल