मध्य प्रदेश में 6 साल में 323 करोड़ से अधिक का साइबर फ्रॉड, सिर्फ 6 मामलों में सजा
भोपाल: मध्य प्रदेश में साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी कर रहे हैं. मोबाइल हैक, ओटीपी फ्राॅड, डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक के जरिए कभी डर दिखाकर तो कभी जालसाजी करके लोगों की कमाई पर साइबर ठग हाथ साफ कर रहे हैं. साइबर अपराधी कितनी बड़ी संख्या में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, इसका खुलासा मध्य प्रदेश विधानसभा में एक सवाल के जवाब से सामने आया है.
साइबर अपराधी ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में पिछले 6 साल में 323.99 करोड़ की धोखाधड़ी कर चुके हैं. इस दौरान 265 महिलाएं भी साइबर अपराध की शिकार हुई हैं लेकिन पिछले 6 सालों में सिर्फ 6 मामलों में ही आरोपियों को सजा हुई है.
6 साल में 323.99 करोड़ की धोखाधड़ी
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विधानसभा में प्रदेश में साइबर जालसाजी की घटनाओं को लेकर 2020 से अब तक का लेखा-जोखा मांगा था. जवाब में मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने बताया कि 2020 से लेकर 2025 तक यानि 6 साल में 323.99 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है और 2026 को भी शामिल किया जाए तो अभी तक प्रदेश में साइबर आपराधों से जुड़े 4454 अपराध हुए हैं. इनमें ऑनलाइन बैंकिंग के मामलों में अपराधियों ने 329.98 करोड़ की लोगों के साथ धोखाधड़ी की है. इन वारदातों को अंजाम देने के मामलों में पुलिस ने प्रदेश के 3250 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे राज्यों के 1153 आरोपियों और 11 विदेशियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
बीते सालों में ऑनलाइन ठगी की वारदातें
- साल 2020 में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी की 344 वारदातें हुईं. इसमें 15.94 करोड़ की राशि लोगों ने गवां दी. इसमें मध्य प्रदेश के 104 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई जबकि दूसरे राज्यों के आरोपियों की संख्या 63 थी.
- साल 2021 में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी की 346 वारदातें हुईं. इसमें 35 करोड़ रुपए की ठगी लोगों के साथ हुई. इसमें मध्य प्रदेश के 116 और दूसरे राज्यों के 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
- साल 2022 में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी की 337 वारदातें हुईं. इसमें 17.97 करोड़ की ठगी हुई. इसमें मध्य प्रदेश के 70 और दूसरे राज्यों के 184 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.
- साल 2023 में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी की 335 वारदातें हुईं. इसमें 54.51 करोड़ की ठगी हुई. इसमें मध्य प्रदेश के 140 और दूसरे राज्यों के 191 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.
- साल 2024 में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी की 505 वारदातें हुईं. इसमें 108.81 करोड़ की ठगी हुई. इसमें मध्य प्रदेश के 213 और दूसरे राज्यों के 154 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.
- साल 2025 में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी की 404 वारदातें हुईं. इसमें 91.76 करोड़ की ठगी हुई. इसमें मध्य प्रदेश के 2016 और दूसरे राज्यों के 147 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.
- साल 2026 में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी की अभी तक 34 घटनाएं हो चुकी हैं, इसमें 5.91 करोड़ की ठगी हो चुकी है. इसमें मध्य प्रदेश के 14 आरोपी और दूसरे राज्यों के 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
ठगी की रकम की रिकवरी में छूट रहे पसीने
साइबर अपराधों के मामलों में पुलिस कई आरोपियों को पकड़ रही है लेकिन ठगी गई रकम की रिकवरी में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. जवाब में सरकार ने बताया कि 2020 से अभी तक साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई 329.98 करोड़ की राशि में से सिर्फ 64.78 करोड़ की राशि जब्त की जा सकी है. इसमें से भी पीड़ितों को सिर्फ 29.26 लाख रुपए की राशि ही वापस की जा सकी है. यानी जितनी बड़ी राशि जालसालों ने ठगी की, उसका एक फीसदी भी पीड़ितों को वापस नहीं मिल पाया.
248 गिरफ्तार, सजा सिर्फ 6 मामलों में
कांग्रेस विधायक द्वारा साइबर अपराधी की शिकार हुई महिलाओं के संबंध में भी सवाल पूछा गया. जवाब में बताया गया कि 2020 से अभी तक प्रदेश में महिलाओं के साथ हुए साइबर अपराधों से जुड़ी 265 शिकायतें साइबर सेल को मिली. ऐसे मामलों में पुलिस ने कार्रवाई कर 248 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई, लेकिन इनमें से सिर्फ 6 मामलों में ही सजा हो सकी.
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी