बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
इंदौर: मध्य प्रदेश के मालवा-अंचल में बीते कई दिनों से बच्चा चोरी की खबरें फैल रही है, जिसके बाद रहवासी या ग्रामीण बेगुनाह लोगों को मारते-पीटते हैं. इसी तरह इंदौर में भी सोशल मीडिया पर बच्ची चोरी की अफवाह फैलाई जा रही थी. जिसे लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा था कि अगर कोई सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी से संबंधित अफवाह फैलाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसी कड़ी में इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है.
पुलिस कमिश्नर का निर्देश, इंदौर में तीन जगह कार्रवाई
शहर में बच्चा चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी. जिसे देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर ने पिछले दिनों बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे. इसी कड़ी में इंदौर के तीन थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. पहली कार्रवाई इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में हुई है.
हीरानगर पुलिस ने 'सच्ची खबर इंदौर' नाम की इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से एक व्यक्ति को बच्चा चोर बात कर उसे जारी किया था और बताया था कि इंदौर में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है, इस आईडी यूजर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, क्योंकि जांच में इंफ्लूएंसर्स द्वारा की गई पोस्ट अफवाह निकली.
राउ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं दूसरा प्रकरण इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है. राउ पुलिस ने आदित्य सिंह नाम की इंस्टाग्राम आईडी के यूजर पर प्रकरण दर्ज किया है. यूजर द्वारा क्षेत्र में एक महिला चोर है और वह बच्चों को क्षेत्र से चुरा कर ले जा रही है, इस तरह की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शेयर की थी. उसी के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
खजराना क्षेत्र में हुई तीसरी कार्रवाई
तीसरी कार्रवाई इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में हुई है. खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले 'नमस्ते इंदौर एवं इंदौर सोशल इंस्टाग्राम' पेज के यूजर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दोनों इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से इस बात की अफवाह उड़ाई गई थी कि बुजुर्ग महिला से एक महिला और पुरुष बच्चा छीनकर ले जा रहे हैं. यह खबर भी पूरी तरह से अफवाह थी.
फिलहाल मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि "आने वाले दिनों में भी कई ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित किया गया है, जो बच्चा चोरी से संबंधित अफवाह को फैला रहे हैं. उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जिन इंस्टाग्राम आईडी के खिलाफ यह कार्रवाई की है, अब मेटा के माध्यम से इन पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगवाने को लेकर भी पत्र लिखा जाएगा.
बीते दिनों मालवा अंचल से आई बच्चा चोरी की अफवाह
बता दें बीते दिनों धार के बखतगढ़ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैली थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इस शक में भिक्षा मांगने वाली 2 महिला और 3 पुरुष को पकड़कर पीट दिया था. जबकि पुलिस पूछताछ में बच्चा चोरी जैसे कोई सबूत नहीं मिला थे, वे सभी राजस्थान के रहने वाले थे. इसी तरह बुधवार को रतलाम में सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे कार सवाल 6 लोगों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया था.
जहां ग्रामीण उन्हें मारने दौड़े, भीड़ को देखते हुए दो लोग कार से उतरकर भाग गए थे, जबकि 4 लोगों को ग्रामीणों ने बहुत पीटा था. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला वे राहगीर थे, न कि बच्चा चोर.
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं