बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 16 फरवरी को कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई थी. इस मारपीट के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई. आरोप है कि SDM द्वारा ग्रामीणों से मारपीट की गई थी. अब इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को पत्र लिखा है. इस पत्र के जरिए उन्होंने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
जांच के लिए चरणदास महंत ने लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में एक बुजुर्ग आदिवासी की मृत्यु के मामले में हस्तक्षेप किया है. उन्होंने इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
डॉ. चरणदास महंत ने अपने पत्र में लिखा है कि हंसपुर गांव में SDM स्तर के अधिकारी द्वारा की गई प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कथित रूप से अत्यधिक बल प्रयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक निर्दोष बुजुर्ग आदिवासी की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर हुई इस घटना ने प्रशासनिक जवाबदेही और आदिवासी समुदाय के मौलिक अधिकारों पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं.
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला 16 फरवरी 2026 का है. बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में SDM करुण कुमार डहरिया और उनकी टीम अवैध उत्खनन रोकने के लिए पहुंची थे. आरोप है कि इस दौरान SDM करुण और उनकी टीम ने बिना कोई पूछताछ किए सीधे ग्रामीणों मारपीट शुरू कर दी. SDM करुण डहरिया पर 3 ग्रामीणों के साथ मारपीट के आरोप हैं. इनमें से एक ग्रामीण की मौत हो गई. इस पूरे मामले में SDM करुण डहरिया को निलंबित भी कर दिया गया है.
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर