VSR: विमान हादसों के बाद कटघरे में वीएसआर वेंचर्स, यूरोपीय सुरक्षा एजेंसी निलंबित कर चुकी है कंपनी का टीसीओ
बारामती एयरस्ट्रिप के पास हुए घातक विमान हादसे के बाद विमानन कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अब उनके छोटे बेटे जय पवार ने दुर्घटना के पीछे संभावित गंभीर चूक की गहन जांच की मांग की है और कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।जय पवार ने कहा कि किसी भी विमान का ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होता, इसलिए इसकी स्थिति और डेटा की जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने इस पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
सुरक्षा जांच में घेरे में वीएसआर वेंचर्स
दरअसल, वीएसआर वेंचर्स पहले भी सुरक्षा जांच के घेरे में आ चुकी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, 14 सितंबर 2023 को वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित एक लीयरजेट 45 विमान मुंबई एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान विशाखापत्तनम से उड़ान भरकर मुंबई पहुंचा था और रनवे 27 पर लैंडिंग के दौरान लगातार दाईं ओर बहक गया और टैक्सीवे पश्चिम और उत्तर के जंक्शन के पास रनवे के कंधे पर क्रैश लैंड कर गया।उस विमान में 2 क्रू मेंबर और 6 यात्री सवार थे। हादसे में सह-पायलट को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि पायलट-इन-कमांड (PIC) और छह यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। दुर्घटना में विमान पूरी तरह नष्ट हो गया था।
यूरोपीय सुरक्षा एजेंसी ने वीएसआर का टीसीओ किया था निलंबित
इस हादसे के बाद यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने वीएसआर वेंचर्स की थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) ऑथराइजेशन को निलंबित कर दिया था। हालांकि, 2.5 साल बीत जाने के बावजूद इस दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं की गई है और केवल प्रारंभिक रिपोर्ट ही तैयार की गई है।
विमान हादसों के बाद भी कंपनी को कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई
आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुंबई दुर्घटना के बाद न तो वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और न ही बारामती हादसे के संदर्भ में अब तक कोई कड़ा सरकारी कदम सामने आया है। ऐसे में कंपनी की सुरक्षा प्रक्रियाओं, नियामकीय निगरानी और विमानन मानकों के पालन को लेकर बहस तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार