बजट को बताया प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाला दस्तावेज
भोपाल|मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार के बजट पर तीखा हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट ‘ज्ञानी’ (GYANII) नहीं, अज्ञानी बजट है. यह प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाने वाला दस्तावेज साबित हो रहा है|
‘प्रदेश पर 5 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज हुआ’
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश पर पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है. उन्होंने कहा कि केवल चालू वित्त वर्ष में ही सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नया कर्ज लिया है. उनके अनुसार, कर्ज का ब्याज चुकाने में ही सरकार को हर साल करीब 27 हजार करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ रहा है|उन्होंने सवाल उठाया कि जब बजट में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं तो फिर प्रदेश की वित्तीय स्थिति लगातार क्यों बिगड़ रही है. कमलनाथ ने कहा कि सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि कर्ज की राशि किन योजनाओं में खर्च हुई और उससे प्रदेश को वास्तविक लाभ कितना मिला|
‘सरकार आंकड़े देकर भ्रम पैदा कर रही है’
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बढ़ते कर्ज और ब्याज भुगतान के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में अपेक्षित निवेश नहीं हो पा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंकड़ों के सहारे विकास का भ्रम पैदा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं. कमलनाथ ने सरकार से वित्तीय पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया जाना चाहिए, ताकि जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके. उन्होंने कहा कि विपक्ष विधानसभा के अंदर और बाहर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा. बजट सत्र के दौरान प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है|
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार