शहडोल में हॉस्टल से गायब हुई छात्रा, रात में पाइप के सहारे नीचे उतरती दिखी
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल के एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास से एक लड़की गायब हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. सुबह हाजिरी के दौरान छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली. छात्रावास के वार्डन उमंग भारद्वाज ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई है.
हॉस्टल से लड़की गायब
घटना शहडोल जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास के हर्री गांव की है. जहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है, वह हॉस्टल से लापता हो गई. घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह छात्रावास की वार्डन ने नियमित रूप से हाजिरी लेनी शुरू की तो अटेंडेंस के दौरान एक छात्रा अनुपस्थित पाई गई, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी है.
पाइप के सहारे उतरते देखी गई
पूछताछ में पता चला है कि संबंधित छात्रा के कमरे में रहने वाली अन्य छात्राएं छुट्टी पर थीं. रात में कमरे में वह लड़की अकेले सो रही थी. बाजू के कमरे में रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि, ''रात करीब 10:00 बजे के बाद उसने लापता छात्रा को छात्रावास परिसर में ही बने सेफ्टी टैंक के पाइप के सहारे नीचे उतरते देखा था.'' हालांकि उसने रात में इस संबंध में किसी को सूचना नहीं दी. सुबह जब छात्रा नहीं मिली तो पूरे मामले की जानकारी सामने आई
छात्रावास के वार्डन उमंग भारद्वाज ने मामले की लिखित शिकायत सोहागपुर थाने में दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया है, और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है. डीएसपी हेडक्वार्टर राजेंद्र मोहन दुबे बताते हैं कि, ''हर्री में एकलव्य आवासीय विद्यालय की कक्षा 11वीं की एक बच्ची गायब हुई है. वो हॉस्टल से कहीं चली गई है, जिस पर थाना सोहागपुर में शिकायत दर्ज की गई है. मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है.''
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए