नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
नई दिल्ली में मंगलवार को डॉ बी आर अम्बेडकर महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और मेधावी छात्र-3 छात्राओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय और 'बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह शिक्षा समिति' के साझा सहयोग से पिछले २३ वर्षों से दिया जाने वाला 'श्री शीतल प्रसाद सिंह पत्रकारिता पुरस्कार' इस वर्ष श्री करुणा नयन चतुर्वेदी को दिया गया। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार के चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। डीयू और बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह शिक्षा समिति द्वारा ही सोशल वर्क पाठ्यक्रम में सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्र को २३ वर्षों से निरंतर दिया जाने वाला 'बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह गोल्ड मेडल' इस वर्ष बीए ऑनर्स की छात्रा इति श्रीवास्तव को दिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारत में सूरीनाम गणराज्य की राजनयिक सुनैना मोहन और सम्मानित अतिथि के रूप में भारत पर्यावास केंद्र (नई दिल्ली) के महानिदेशक प्रो. के जी सुरेश, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव डॉ. जी एस चौहान और महाविद्यालय शासी निकाय के कोषाध्यक्ष प्रो. कुलवीर गोजरा उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष प्रो. रणजित बेहेरा ने की. अतिथियों ने नए भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की महती भूमिका का वर्णन किया और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए