राज्य सरकार ने 3 ड्राई डे किए खत्म
छत्तीसगढ़| में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब होली के दिन शराब की दुकानों को बंद नहीं किया जाएगा. मतलब, होली के दिन लोग सीधा दुकानों से शराब खरीद सकेंगे.
होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब दुकानें
बता दें की, नई नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिनों को खत्म कर दिया गया है. इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) शामिल हैं. इन तीन अवसरों पर अब प्रदेशभर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा. सरकार का मानना है कि इससे अवैध शराब की बिक्री पर भी नियंत्रण लगेगा.
अब केवल 4 दिन रहेंगे ड्राई डे
साल 2026-27 की आबकारी नीति के मुताबिक प्रदेश में अब केवल चार दिनों को ड्राई डे घोषित किया गया है. जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती शामील हैं. इन दिनों शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.
पहले होली पर बंद रहती थीं दुकानें
बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब की बिक्री बंद रहती थी. होली से एक दिन पहले पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाता था. बड़ी मात्रा में शराब ले जाते पाए जाने पर पूछताछ, जब्ती और कार्रवाई की स्थिति बन जाती थी. नई नीति लागू होने के बाद इस तरह की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है.
गांधी निर्वाण दिवस पर खुली दुकानों को लेकर हुआ था विरोध
वहीं इस साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकानों के सामने नारेबाजी करते हुए सरकार से नियमों में बदलाव की मांग की थी.
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?