MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
बुरहानपुर: खकनार क्षेत्र के तुकईथड गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पेपर लीक का मामला सामने आया है. परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्राथमिक शिक्षिका के व्हाट्सएप स्टेटस पर क्वेश्चन पेपर देखा गया. इसकी जानकारी जैसे ही उच्च अधिकारियों की लगी, तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कलेक्टर हर्ष सिंह ने जांच के आदेश दिए. जिसके बाद अपर कलेक्टर से मामले की जांच कराई गई.
पेपर लीक की सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंचे स्कूल
मध्य प्रदेश में मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है. पहले दिन अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया है. जिसमें परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. वहीं, परीक्षा शुरु होने के महज कुछ ही देर बाद बुरहानपुर के तुकईथड गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्राथमिक शिक्षिका राज कुमारी सोनी के व्हाट्सएप स्टेटस पर इंग्लिश के क्वेश्चन पेपर का फोटो देखा गया. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा ने शिक्षिका से पूछताछ की.
किसे क्वेश्चन पेपर भेज रही थी टीचर?
शिक्षिका राज कुमारी सोनी ने बताया था कि अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर उनके द्वारा एक अन्य व्यक्ति को ये भेजा गया था लेकिन पेपर वॉट्सएप स्टेटस पर चला गया. जानकारी के अनुसार 9 बजे एग्जाम शुरू होने के बाद 9 बजकर 6 मिनट पर क्वेश्चन पेपर का फोटो लिया गया. इसके बाद 9 बजकर 35 मिनट पर वॉट्सएप स्टेट्स में क्वेश्चन पेपर देखा गया. फिलहाल शिक्षिका से पूछताछ जारी है.
पेपर लीक नहीं होने का दावा
इस पूरे मामले में कलेक्टर हर्ष सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है, उन्होंने तत्काल शिक्षिका राज कुमारी सोनी और केंद्र अध्यक्ष को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया. इसके बाद दोनों को सस्पेंड भी कर दिया गया है. इस संबंध में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रोहनी पवार ने बताया कि "मामले की जांच चल रही हैं. फिलहाल 2 लोगों को निलंबित किया गया है." वहीं, प्रशासन का दावा है कि क्वेश्चन पेपर लीक नहीं हुआ है. शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई है.."
जिला जनसंपर्क अधिकारी आशा उइके ने एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि तुकईथड गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में मंगलवार को 109 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. इन सभी को सुबह 8:40 तक केंद्र में प्रवेश दे दिया गया था. प्रश्न पत्र भी निर्धारित समय पर वितरित किया गया था.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल