IND vs PAK: नकवी को जाहिल कहने के बाद शोएब अख्तर का यू-टर्न, सफाई देते हुए पीसीबी अध्यक्ष को भाई बताया; जानें
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्स्प्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को 'अयोग्य और जाहिल' कहा था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए सफाई पेश कर दी।
पहले क्या कहा था?
भारतीय चैनल पर बातचीत के दौरान अख्तर ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोहसिन नकवी जैसे व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप मुझे किसी चैनल का चेयरमैन बना दें, तो मुझे कैसे पता होगा कि उसे कैसे चलाना है? अब एक ऐसा व्यक्ति है जिसे नहीं पता, और वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। ऐसे में टीम कैसे चलेगी?' इसके आगे उन्होंने और सख्त शब्दों में कहा, 'क्या आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा अपराध क्या है? किसी अयोग्य और जाहिल व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दे देना।' इन बयानों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट हलकों में हलचल मच गई।
24 घंटे में बदला रुख
हालांकि, पाकिस्तानी चैनल एआरवाई न्यूज पर बतौर विशेषज्ञ नजर आए अख्तर ने अपने बयान से पलटते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मैंने जो अयोग्य और जाहिल शब्द इस्तेमाल किए, वो मोहसिन नकवी भाई के लिए नहीं थे। ऐसा लगा जैसे मैंने उनके लिए कहा हो। मैं व्यापक संदर्भ में बात कर रहा था कि ऐसा व्यक्ति किसी भी संस्थान को बर्बाद कर सकता है। मेरा इशारा मोहसिन नकवी की तरफ नहीं था, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट चला रहे शीर्ष अधिकारियों की तरफ था। टीवी चैनल ने मेरी बात को घुमा दिया। उसी कार्यक्रम में मैंने यह भी कहा था कि हमें मोहसिन नकवी के बारे में गलत बातें नहीं कहनी चाहिए। वह अच्छे इंसान हैं और पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही सलाह नहीं मिलती।' अख्तर बयान देते समय कई बार हकलाते और शब्दों को दोहराते नजर आए, जिससे उनके यू-टर्न की चर्चा और तेज हो गई।
नाराजगी की असली वजह
हालांकि अख्तर ने यह स्वीकार किया कि वे नकवी से नाराज हैं, लेकिन पीसीबी चलाने के तरीके को लेकर नहीं। उन्होंने कहा, 'मैं उनसे इसलिए नाराज हूं क्योंकि उन्होंने एक स्टैंड लिया, लेकिन उस पर टिके नहीं रहे। पूरा समुदाय उनके साथ था। यू-टर्न लेने से पहले वह मुझसे पूछ सकते थे।' यह इशारा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ बहिष्कार वाले रुख से पीछे हटने की ओर था।
बाबर और शाहीन पर भी साधा निशाना
अख्तर ने टीम के दो बड़े सितारों बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'शाहीन फिट नहीं हैं। वह 125 किमी प्रति घंटे से ऊपर गेंदबाजी नहीं कर पा रहे। दूसरी बात, बाबर आजम तब तक प्रदर्शन नहीं करेंगे जब तक उन्हें ओपनर के रूप में नहीं खिलाया जाएगा। मिडिल ऑर्डर में उनका कोई उपयोग नहीं है। यह फॉर्मेट उनके लिए बना ही नहीं है।'अख्तर ने आगे कहा, 'शादाब का चयन भी समझ से परे है। मुझे नहीं लगता कि हम भारत के खिलाफ अनुकूल हैं। वे हमसे 50 साल आगे की क्रिकेट खेल रहे हैं।' उन्होंने टीम की नाकामी के लिए सभी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं- मैं, क्रिकेट बोर्ड, मीडिया, हर कोई। हमने गलत लोगों को चुना और उन्हें स्टार बना दिया। हमने क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश नहीं किया।'
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार