रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जेल से रची गई पूरी साजिश; बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अब क्राइं ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी। हमले के बाद ही शुभम लोनकर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी।
जेल से ही रची हमले की साजिश!
जांच में बड़ी बात ये सामने आई है कि प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बावजूद उसने रोहित शेट्टी पर हमले के लिए हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई। क्राइम ब्रांच को शक है कि प्रवीण लोनकर ने जेल से ही इस पूरे अपराध का नेटवर्क तैयार किया और हमले की पूरी साजिश रची। पुलिस के अनुसार, इस साजिश में शामिल मुख्य शूटर समेत अब तक पुणे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवीण लोनकर फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जल्द ही उसे इस मामले में औपचारिक रूप से पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा।
क्राइम ब्रांच की 12 टीमें कर रहीं जांच
जांच में सामने आया है कि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, पिस्तौल और हमले के लिए जरूरी रकम भी प्रवीण लोनकर के निर्देश पर ही उपलब्ध कराई गई थी। ऐसे में सवाल ये ही उठता है कि जेल से ही प्रवीण लोनकर पूरी साजिश कैसे रच ली? उसने किन लोगों के जरिए ये सारे इंतजाम किए और मैसेज इधर से उधर पहुंचाए? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की 12 टीमों द्वारा की जा रही है। प्रवीण लोनकर की कस्टडी मिलने के बाद साजिश के बाकी लिंक और बिश्नोई गैंग की आगे की योजनाओं से पर्दा उठ सकेगा।
1 फरवरी को हुई थी गोलीबारी
1 फरवरी को रात 12:45 बजे रोहित शेट्टी के जुहू इलाके में नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं।एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे को लगी थी।लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी।शुभम लोनकर इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है।उसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट में शेट्टी के आवास पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।पुलिस ने इस मामले में मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की कड़ी धारा लगाई है।
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश