विधानसभा में “साफ पानी हमारा अधिकार” के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन
भोपाल। विधानसभा सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा है, जहां सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत के मामले में एक अनोखा प्रदर्शन किया. विपक्ष के सभी विधायकों ने हाथ में दूषित पानी और सांकेतिक डेड बॉडी लेकर गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर सरकार का विरोध किया।
इंदौर की घटना पर चर्चा की मांग
विपक्ष का विरोध हर सत्र में देखने को मिलता है, लेकिन इंदौर की घटना को लेकर विपक्ष पहले दिन से ही हमलावर है और विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले भी एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर तमाम आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है. जिस प्रकार से इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हुई है, ऐसे में जवाबदारी मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. विपक्ष चाहता है कि इंदौर की घटना पर सत्ता पक्ष सदन में चर्चा करे, यदि चर्चा नहीं होती तो विपक्ष के सभी विधायक सदन में विरोध करेंगे।
सत्ता पक्ष के विधायकों का क्या कहना है?
जिस प्रकार से विपक्ष का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, उसके बाद सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना है कि प्रदेश में लोगों को लगातार साफ पानी मिल रहा है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पूरी तरह सख्त हैं, जैसे ही पूरी जानकारी मिली उसके बाद मुख्यमंत्री ने सीधे एक्शन लेते हुए बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. सत्ता पक्ष आरोप लगा रहा है कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश करता है, विरोध करता है जबकि सत्ता पक्ष सदन में इंदौर दूषित पानी की घटना को लेकर चर्चा करने को तैयार है।
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश