भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू
भोपाल: खजूरी सड़क इलाके में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते होते बच गया. भौंरी स्थित एक होटल में अचानक लगी भीषण आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त होटल में 150 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें होटल की दिवार तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए सभी की जान बचा ली. खबर छापे जाने तक किसी जनहानि की खबर नहीं मिली है.
होटल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भौंरी स्थित एक होटल से धुएं का गुबार उठते देखा गया. आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के मुख्य द्वारों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. होटल के अंदर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चों सहित 150 से ज्यादा लोग थे. आशंका जताई जा रहा है कि सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है. होटल में फंसे 150 से ज्यादा लोगों का धुएं से उनका दम घुट रहा था. तभी सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया.
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक जेसीबी मशीन बुलाई और होटल की पिछली दीवार को ढहाया दिया, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता मिल सका. सभी लोगों की जान बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं आग ने होटल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था. होटल धू धू कर जल रहा था, लपटें देख लोग डर गए थे. फिलहाल, फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया कि होटल में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. एकदम विस्फोट जैसी आवाज आई और देखते ही देखते होटल से धुंआ और आग की लपटें उठने लगी. लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई दे रहा था. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया. इधर पुलिस ने बताया, "आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने का खुलासा होगा.
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार