170 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे फाइटर जेट को 0.2 सेकंड में रोक दिया
बीजिंग। चीन ने समंदर में अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देख पूरी दुनिया हैरान रह गई। चीन के हाल ही में कमीशन किए गए अत्याधुनिक विमानवाहक पोत फुजियान ने अपनी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट तकनीक का सफल परीक्षण किया। दावा किया जा रहा है कि यह तकनीक पारंपरिक स्टीम कैटापल्ट को पूरी तरह पीछे छोड़ चुकी है। चीन के सरकारी टीवी द्वारा जारी फुटेज में एक चौंकाने वाला नजारा दिखा। इस परीक्षण में फुजियान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम ने 30 टन वजन वाले एक भारी लड़ाकू विमान को जो 170 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था, महज 0.2 सेकंड में रोक दिया। यह न केवल इंजीनियरिंग का एक नमूना है, बल्कि युद्ध की स्थिति में विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ के लिए एक क्रांतिकारी छलांग है।
मीडिया रिपोर्ट में फुजियान के चालक दल के सदस्य के मुताबिक इस सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा इसकी ‘विस्फोटक त्वरण शक्ति है। यह बहुत ही कम दूरी में विमान को उड़ान भरने लायक रफ्तार दे देता है और उतनी ही तेजी से उसे रोक भी सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारी मशीनों के बावजूद इसमें स्टीम कैटापल्ट की तुलना में शोर बहुत कम होता है। चीनी सैन्य विशेषज्ञ सोंग झोंगपिंग का कहना है कि इस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम की मदद से विमानवाहक पोत से विमानों के उड़ने की दर कई गुना बढ़ जाएगी, जिससे युद्ध के समय ‘फुजियान’ बिना रुके लगातार हमले कर सकेगा।
5 नवंबर को आधिकारिक तौर पर सेवा में आने के बाद फुजियान ने अपने पहले समुद्री मिशन में जे-35 स्टील्थ फाइटर, भारी जे-15टी, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान जे-15डीटी और केजे-600 अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट के साथ टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। इस अभ्यास ने साबित कर दिया है कि चीन अब अमेरिका के समकक्ष समुद्री तकनीक विकसित करने की दिशा में बहुत आगे निकल चुका है।
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल