सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस घटना में बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है या घटना दो बाइकों की सामने से जोरदार टक्कर होने की वजह से घटित हुई है. जिसमें एक बाइक पर 3 लोग सवार थे और दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति. लेकिन इस घटना में पहले बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
घटना में बाप बेटे और रिश्तेदार की मौत
मरने वाले बाप, बेटा और एक रिश्तेदार थे जो किसी रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे. ये घटना तब हुई जब सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई. दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल है जिसका इलाज जारी है. यह भीषण घटना रविवार की शाम 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है.
कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हुमनाडाड की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र के कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम हुमनाडाड में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब एक सड़क हादसे में 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक जगन्नाथ सिंह 55 वर्ष, मृतक लालदेव सिंह 25 वर्ष एवं मृतक तेजबली सिंह 50 वर्ष, जो आपस में पिता पुत्र एवं साधु भाई बताई जा रहे थे. अपने रिश्तेदार के घर से रविवार की शाम को 7 बजे के लगभग वे अपने घर की ओर जा रहे थे तभी हुमनाडाड में सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई और इस घटना में पहली बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.दूसरी बाइक पर सवार अरविंद केवट उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जारी है, घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीओपी जियावन, गायत्री तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
एसडीओपी जियावन गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि "यह घटना रविवार की शाम 7 बजे की है. मृतक एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई और इस घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई, वहीं अज्ञात वाहन पर सवार युवक घायल है. सभी का इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतकों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है