रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी बाकी सेलेब्स की तरह फिल्म 'धुरंधर' देखी। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के अभिनय की भी जमकर तारीफ की और निर्देशक आदित्य धर को प्रतिभाशाली बताया। लेकिन इस फिल्म देखने के बाद रवीना ने तुंरत आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम को फोन किया और माफी मांगी। जानिए क्यों?
रवीना ने किया यामी को फोन?
अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद वे इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने तुरंत आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम को फोन किया और उनसे माफी मांग ली।
रवीना ने क्यों किया यामी को फोन?
रवीना ने यामी से कहा, 'मुझे माफ कर दो। मैं तुम्हारे पति की सबसे बड़ी फैन हो गई हूं। अब तुम्हें अपना ध्यान मेरे साथ बांटना पड़ेगा, क्योंकि आदित्य असली हीरो हैं।' उन्होंने कहा कि आदित्य ने फिल्म में हीरो को फिर से असली हीरो जैसा दिखाया है, जैसे पहले 'पुष्पा', 'केजीएफ' जैसी फिल्मों में था। हीरो देश की समस्याओं से लड़ता है और सच्चे हीरो की तरह लगता है।
रवीना ने की रणवीर की तारीफ
रवीना ने रणवीर सिंह की भी तारीफ की। जब उन्हें बताया गया कि रणवीर उन्हें अपना बड़ा फैन मानते हैं, तो वे हंस पड़ीं। उन्होंने कहा कि रणवीर का अभिनय 'धुरंधर' में बहुत अच्छा लगा। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा सबने शानदार काम किया। 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसका दूसरा भाग 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इस बार यह यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से टकराएगी, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी समेत कई बड़े नाम हैं।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है