उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन। महाशिवरात्रि महापर्व पर उज्जैन स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्ति भावना से सराबोर नजर आया। करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर श्रद्धालु जब बाबा महाकाल के समक्ष पहुंचे तो कई श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू थे, तो कई के चेहरों पर संतोष के भाव दिखाई दिए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
प्रशासन ने 40 मिनट में दर्शन कराने का दावा किया था, जिस पर वह खरा उतरता दिखाई दिया। हालांकि प्रशासन को जितनी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी, उतनी भीड़ नहीं पहुंची। श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रहने से निर्धारित समय में दर्शन होते रहे। दोपहर 2 बजे तक 2.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और शाम तक यह संख्या 5 लाख से अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई।
महाशिवरात्रि पर तड़के 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। प्रथम घंटाल बजाकर प्रवेश किया गया। मंत्रोच्चार के साथ गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन कर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद जलाभिषेक किया गया और फिर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन हुआ। इसके पश्चात भगवान महाकाल को भस्म रमाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला तथा मोगरा और गुलाब की मालाएं अर्पित की गईं। भस्मार्ती में प्रवेश पासधारी श्रद्धालुओं के साथ चलित भस्मार्ती के दर्शन भी करवाए गए। इसके बाद भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया और फूलों की वर्षा हुई।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के पट तड़के 2.30 बजे खुले और लगभग 44 घंटे तक खुले रहेंगे। दिनभर जलधारा से अभिषेक जारी रहेगा तथा रात में विशेष पूजन और अभिषेक किया जाएगा। 16 फरवरी की सुबह सप्तधान्य श्रृंगार और सेहरे के दर्शन होंगे तथा दोपहर 12 बजे भस्मार्ती होगी। वर्ष में यह एकमात्र अवसर है जब दोपहर में भस्मार्ती आयोजित होती है। इस दिन 3 क्विंटल फूलों से बना सेहरा भक्तों के बीच वितरित किया जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने सपरिवार दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक सिम्मी यादव ने उनका स्वागत किया। उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने परिवार सहित दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व गुरु बनने की कामना की।
श्रद्धालुओं के लिए कर्कराज पार्किंग में वाहन व्यवस्था की गई, जहां से उन्हें चारधाम तक 1.5 से 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। चारधाम क्षेत्र में आठ लेयर का जिगजैग मार्ग बनाया गया। सामान्य दर्शनार्थी शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नंदी द्वार, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फैसिलिटी सेंटर, टनल और नवीन टनल से होते हुए गणेश मंडपम् से दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के बाद आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर आकर गणेश मंदिर और हरसिद्धि मंदिर चौराहे से रवाना हो रहे हैं।
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
आईफोन और छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी