CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाओं में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा. मुख्य परीक्षा में असफल रहने वाले विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा और यदि उसमें भी वे सफल नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा.
आरटीई के बाद 1 से 8 तक परीक्षाओं पर थी रोक
आरटीई लागू होने के बाद कक्षा 1 से 8 तक परीक्षाओं पर रोक थी. बाद में कई राज्यों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की रिपोर्ट मिलने पर केंद्र सरकार ने आरटीई प्रावधानों में शिथिलता दी और 5वीं व 8वीं की परीक्षा लेने की अनुमति राज्यों को दी. इसके बाद राज्य सरकार ने पिछले साल से इन कक्षाओं की परीक्षाएं फिर से शुरू कर दी हैं.
16-17 मार्च से शुरू होगी परीक्षाएं
घोषित समय-सारणी के अनुसार इस वर्ष 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी. इन परीक्षाओं में सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छात्र भी शामिल होंगे.
पिछले साल हाई कोर्ट में लगाई थी याचिका
पिछले साल अचानक निर्णय और समय पर अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण कई निजी स्कूल संचालकों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. तब कोर्ट ने परीक्षा में शामिल होने का निर्णय स्कूलों पर छोड़ दिया था, जिसके चलते केवल 15 प्रतिशत निजी स्कूलों के छात्र ही परीक्षा में शामिल हो पाए थे. इस बार सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है.
विभाग ने तय किए परीक्षा से जुड़े मानदेय और शुल्क
शिक्षा विभाग ने परीक्षा से जुड़े मानदेय और शुल्क भी तय किए हैं. 5वीं की परीक्षा के लिए प्रति छात्र 55 रुपये और 8वीं के लिए 60 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा होगा. 5वीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए 2 रुपये और 8वीं के लिए 3 रुपये प्रति कॉपी दिए जाएंगे. मुख्य मूल्यांकनकर्ता को 100 रुपये प्रतिदिन और केंद्राध्यक्ष को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलेगा.
मूल्यांकन सीलबंद पैकेट में रखे जाएंगे सुरक्षित
गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को सीलबंद पैकेट में विकासखंड स्तर पर तीन महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की होगी. मूल्यांकन केंद्र संकुल विद्यालयों में बनाए जाएंगे. शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन करना है, न कि उन्हें असफल घोषित करना.
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा