रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। अविनाश लॉजिस्टिक पार्क के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार श्रमिक को अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने न केवल वृद्ध माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी छीन ली, बल्कि तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी हटा दिया।
काम के सिलसिले में बाहर निकला था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बोधीराम चौहान (33 वर्ष) मूल रूप से सरायपाली के ग्राम बिछिया का निवासी था। वह पिछले तीन वर्षों से सिलतरा स्थित ‘श्रीराम प्लास्ट’ पाइप फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शनिवार शाम वह अपनी बाइक से किसी जरूरी काम के लिए निकला था, तभी ट्रक (CG 04 J 5043) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोधीराम के सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद फैक्ट्री सुपरवाइजर और सहयोगियों ने तत्काल उसे धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
यह हादसा इस परिवार के लिए दूसरा बड़ा आघात है। सुपरवाइजर चंद्रा महिलांगे ने बताया कि बोधीराम के बड़े भाई की भी कुछ साल पहले सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। बड़े भाई के जाने के बाद बोधीराम ही अपने 69 वर्षीय पिता हेमलाल और 62 वर्षीया माता गणेशी बाई का एकमात्र सहारा था।
पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद चीरघर (मर्चुरी) में रखवा दिया है। परिजनों के रायपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा