Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
Indian Student Death In USA: भारतीय मूल के छात्र साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में 9 फरवरी को लापता हो गए थे, जिनका आज रविवार को शव बरामद किया गया है. छात्र के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. हर तरफ मदद की गुहार लगाई, लेकिन अंत में उनका शव मिला. इसकी पुष्टि सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रविवार को की है. दूतावास ने पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की बात कही है.
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की मौत की पुष्टि
- भारत के वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लापता युवक की मौत की पुष्टि की है. ‘एक्स’ पर लिखा, “वाणिज्य दूतावास को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है. इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं.
- वाणिज्य दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है. हमारे कांसुलर अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे.”
मई 2026 में पूरी होनी थी डिग्री
साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में पढ़ाई करते थे, उनकी डिग्री मई 2026 में पूरी होनी था, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई. वे मूल रूप से भारतीय थे. कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया ने इससे पहले आईआईटी मद्रास से अंडरग्रजुएट की डिग्री ली है. साकेत श्रीनिवासैया की मौत की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
आखिरी बार 9 फरवरी को परिवार से हुई थी बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साकेत श्रीनिवासैया आखिर बार कैलिफोर्निया के टिल्डन रीजनल पार्क के पास देखे गए थे. साकेत के पिता ने बताया कि आखिरी बार 9 फरवरी को बात हुई थी. इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ. उसके दोस्तों और रूममेट्स से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद बर्कले पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. आज रविवार को साकेत के शव मिलने की पुष्टि हुई है.
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर