नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
ग्वालियर: पिछले दिनों पकड़े गए गौवंश की हड्डियों से भरे ट्रक और ग्वालियर में संचालित हो रहे अवैध स्लॉटर हाउस के मुद्दे को लेकर हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गुरुवार को नगर निगम का घेराव कर इन मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही 7 दिन में उचित कार्रवाई ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
रैली के साथ निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाल भवन से नगर निगम कार्यालय तक रैली निकाल कर ग्वालियर में निगम की नाक के नीचे चल रहे अवैध बूचड़खानों पर अनदेखी का विरोध जताया. नारेबाजी करते कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो पुलिस ने बेरिकेटिंग के जरिये उन्हें रास्ते में ही रोक लिया. जिस पर हिंदू संगठन और पुलिसकर्मियों में जमकर बहस हुई. इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर ही हनुमान चालीसा का पाठ कर इस बात का भी विरोध जताया.
'सेवा नगर में 2 भाई चला रहे बूचड़खाना'
बजरंग दल के विभाग संयोजक हरि सेंगर का कहना है कि "कुछ दिन पहले ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर में गौ वंश की हड्डियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा था, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ये बात सामने आई कि ग्वालियर के सेवा नगर में समुदाय विशेष से जुड़े दो भाई अवैध बूचड़खाना संचालित करते हैं. गौवंश को काट कर उनके अंश बेचते हैं और ये सब नगर निगम की नाक के नीचे हो रहा है."
'बंद हों बूचड़खाने, विधर्मियों के तोड़े जाएं घर'
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम से एक ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी है कि, ग्वालियर में जितने भी अवैध स्लॉटर हाउस संचालित हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए और दोनों भाई जिस घर में रहते हैं, जिस जगह अवैध बूचड़खाना चलाते हैं उसकी जांच कराकर उन्हें तत्काल तोड़ा जाए.
अतिरिक्त कमिश्नर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर मुनीश सिंह सिकरवार का कहना है कि ज्ञापन के जरिए बताया गया है कि "गौवंश की हड्डियों से भरा एक ट्रक हाल ही में इन लोगों ने पकड़ा था. जिस पर पहले ही पुलिस कार्रवाई कर चुकी है. हालांकि आगे इस तरह की घटनाएं ना हो इस संबंध में ज्ञापन दिया गया है. नगर निगम द्वारा उसकी जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी. बूचड़खाना संचालित करने के लिए नगर निगम द्वारा किसी प्रकार की परमिशन नहीं दी गई है."
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर