जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें वायरल करने के आरोप; परवेज नामक व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग
भोपाल। शहर में जनसंपर्क अधिकारी (PRO) को जबरन अपने प्रभाव में लेने का प्रयास, मनगढ़ंत आरोप लगाने और सोशल मीडिया के माध्यम से तत्वहीन आरोपों को वायरल करने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जनसंपर्क अधिकारी ने रॉयल प्रेस क्लब को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अपने पत्र में जनसंपर्क अधिकारी ने उल्लेख किया कि कुछ लोग स्वयं को पत्रकार बताकर न केवल उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि निराधार और भ्रामक आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और ऐसे लोग पत्रकार समाज को कलंकित कर रहे हैं। पत्र में उन्होंने प्रेस क्लब से आग्रह किया कि ऐसे व्यक्तियों का बहिष्कार किया जाए और उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्र प्राप्त होने के बाद रॉयल प्रेस क्लब ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण जानकारी लिखित रूप में एमपी नगर थाने को प्रेषित की। क्लब ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में *परवेज नामक व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर जल्द से जल्द सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग भी की गई है।
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत