Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
CG News: दुर्ग पुलिस ने वाहन में नकली पिस्टल लहराकर लोगों में भय पैदा करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्तौल भी जब्त कर ली है. यह कार्रवाई वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी.
पिस्टल लहराते वीडियो वायरल करने वालों पर एक्शन
वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2019 में यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. आरोपी मोहन नगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई. पुलिस ने उनसे कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई. सुमित बाजार के पास स्टेशन रोड क्षेत्र में आरोपियों ने वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के जरिए लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच में आरोपियों की हरकत सार्वजनिक शांति भंग करने वाली पाई गई. गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जयदीप कांडा, गगनप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कई युवा खतरनाक स्टंट और आपत्तिजनक गतिविधियां कर रहे हैं, जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान
ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला
दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई: राजेंद्र भारती मामले में विवेक तन्खा संभालेंगे पक्ष