सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेप्टिक टैंक में बक्सा बंद मिली लाश को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने महिला के कथित पति को हिरासत में लिया है, जो पहले से ही शादीशुदा बताया जा रहा है. सेप्टिक टैंक के अंदर बक्स में मिली लाश की शिनाख्त गोंदिया की रहने वाली अशरफी उर्फ सिया के रूप में हुई है, जिसकी आरोपी समीर खान से इंस्टाग्राम से जरिए दोस्ती और मुलाकात हुई थी. महिला को लेकर भी खुलासा हुआ है कि उसकी भी महाराष्ट्र में पहले शादी हो चुकी थी.
जब सेप्टिक टैंक में तैरता दिखा मौत का बक्सा
गुरुवार को भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके के कमल नगर से ये सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां सेप्टिक टैंक में तेज बदबू और बक्सा तैरता दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद महिला की सड़ चुकी लाश बक्से के अंदर मिली थी. महिला ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया और महिला के संबंध में कई सबूत जुटाए, जिसके बाद उसकी पहचान गोंदिया निवासी अशरफी उर्फ सिया के रूप में हुई.
दो बच्चों के बाप से प्यार, बदले में मिले भयानक मौत
पुलिस का दावा है कि महिला की कुछ समय पहले भोपाल निवासी ऑटो ड्राइवर समीर खान से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हुई थी. ये दोस्ती प्यार में बदल गई और चार-पांच महीने पहले महिला समीर खान के साथ रहने लगी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दौरान आरोपी समीर ने महिला से तीसरी शादी कर ली. इस दौरान महिला को यह भी पता चला कि समीर खान पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा. संभवत: इसी के चलते आरोपी पति ने उसे रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतार दिया.
आरोपी को खोज रही भोपाल पुलिस
एसआई श्रीकांत दिवेदी ने बताया, '' महिला की पहचान अशरफी उर्फ सिया (33) निवासी गोडिया महाराष्ट्र के रूप में हुई है. इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद भोपाल के समीर खान से उसका अफेयर हुआ था, और वह यहां आकर रहने लगी थी. '' एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, '' पुलिस को इस मामले से जुड़े अहम सबूत और इनपुट मिले हैं और जल्द ही इस अंधे कत्ल का पूरा खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या गल दबाकर की गई है, उसके बाद बॉक्स में बंद कर उसके शव को गंदे पानी के टैंक में फेंका गया है. यह लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी हो सकती है.''
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर संदिग्ध आरोपी रहता है. आरोपी के पूरे परिवार को पुलिस ने सुबह 5:30 बजे के करीब हिरासत में लिया है. इस मामले में 20 से ज्यादा संदिग्ध भी पुलिस के रडार पर है. वहीं मृतका का कोई भी परिचित अब तक सामने नहीं आया है, जिससे पुलिस को हत्या की सही वजह ढूंढ़ने मे दिक्कत हो रही है.
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान
ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला
दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई: राजेंद्र भारती मामले में विवेक तन्खा संभालेंगे पक्ष