Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिकी व्यापार समझौते में किसानों के हितों को लेकर अहम बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि पीएम मोदी हमेशा से किसान हितैशी रहे हैं। चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का हर निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। उनकी योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। और अभी अमेरिका से जो समझौता हुआ है, उसमें भी किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित है।
विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वालें किसानों के लिए क्या?
कृषि मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता विशेष रूप से विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करता है। चौहान ने कहा कि हमारे अनाज उत्पादक किसान गेहूं, चावल, मक्का, सोया, मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। हमारे प्रमुख फल और सब्जी उत्पादों किसानों के हितों को भी इस समझौते में पूरी तरह संरक्षीत किया गया है।संवेदनशील क्षेत्र को लेकर कही अहम बात चौहान ने स्पष्ट किया कि सरकार ने कुछ संवेदनशील क्षेत्र के लिए सख्त सीमाएं बनाए रखी हैं। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री के लिए , डेयरी उत्पाद के लिए देश के दरवाजे नहीं खोले गए हैं। सच तो ये है हमारे मसाला उत्पाद किसानों को नया विशाल बाजार मिलेगा। बाजार विस्तार की संभावनाओं पर डाला प्रकाश मंत्री ने नए समझौते के तहत विभिन्न भारतीय उत्पादों के लिए बाजार विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाय, कॉफी, पनीर सहित अनेकों वस्तुओं को नया बाजार मिलने से निर्यात बढ़ेगा। इससे किसानों को फायदा होगा, उनकी आमदनी बढ़ेगी। टेक्सटाइल के निर्यात से हमारे कपास उत्पादक किसानों को बहुत फायदा होने वाला है। पीएम मोदी का हर निर्णय किसानों के हित में है। राहुल गांधी पर साधा निशाना साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठे हैं उन्हें देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। किसानों की मजबूती उन्हें कभी रास नहीं है, इसलिए तो देश विरोधी बातें करते हुए नजर आते हैं। अभी उन्होंने एक वीडियो में झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वो झूठ बोलकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर किसानों के हितों का फैसला नहीं किया जाता। किसानों का भला होगा, सच्चे और किसान हितैशी फैसलों से , जो पीएम मोदी सदैव करते आए हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने 12 फरवरी को अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करके आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा।
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान
ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला
दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई: राजेंद्र भारती मामले में विवेक तन्खा संभालेंगे पक्ष