दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
भिलाई : में Durg cyber fraud के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और सुपेला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 26 अलग-अलग प्रकरणों से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई है। इस अभियान के दौरान म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
साइबर सेल दुर्ग ने जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों की गहन समीक्षा की। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम विभिन्न बैंकों के खातों में जमा कराई जाती थी और फिर चेक व अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकाली जाती थी। इसी आधार पर विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने छह खाताधारकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की।
जांच के दौरान एक बैंक खाता ऐसा मिला, जो अकेले 26 अलग-अलग शिकायतों से जुड़ा हुआ है। वहीं, एक अन्य खाते में करीब 13 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला। इसके अलावा 15 हजार रुपये, 38 हजार 800 रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम निकालने, आगे ट्रांसफर करने या नकद निकासी के लिए किया गया।
जांच के दायरे में आए खाताधारकों में रूपेश बंजारे, आजेंद्र साहू, जावेद शेख, सरस्वती निषाद, हेमा बिनानी और अभिषेक गुप्ता (सभी निवासी दुर्ग) शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज, चेक और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं। कुछ मामलों में पहले से अपराध दर्ज हैं, जबकि अन्य में नए अपराध दर्ज कर Durg cyber fraud नेटवर्क की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा