एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी निगरानी बढ़ी, तीन चरण में होगी पहचान सत्यापन
भोपाल। मध्य प्रदेश में 23 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच होने वाली 7500 आरक्षक के पदों पर भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के साथ-साथ अब अभ्यर्थियों की ई-केवाईसी तीन बार होगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो सके. पिछली बार आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर और लिखित परीक्षा में साल्वर बैठाकर पुलिस में भर्ती हो गए थे।
अभ्यर्थियों का आधार ई-केवाइसी तीन बार होगी
इस बार ऐसी गड़बड़ी न हो इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों का आधार ई-केवाइसी हर चरण के बाद करीब तीन बार किया जाएगा. इससे पहले 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक प्रदेशभर में आरक्षक भर्ती के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा हुई थी, 25 जनवरी को परिणाम जारी हुआ, जिसमें करीब 53 हजार अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं. शारीरिक परीक्षा गर्मी शुरू होने से पहले ही संपन्न हो सके. सबसे ज्यादा फर्जी अभ्यर्थी ग्वालियर और चंबल के थे. आधार कार्ड में हेरफेर कर भर्ती हुए पुलिसकर्मियों में सर्वाधिक लोग ग्वालियर और चंबल के थे. फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रदेशभर में ग्वालियर में चार और शिवपुरी में तीन एफआइआर दर्ज हैं, लेकिन पुलिस गैंग की जड़ तक नहीं पहुंच पाई।
ऐसे किया था फर्जीवाड़ा
पिछली बार आधार कार्ड लिखित परीक्षा से ठीक पहले अपडेट कराया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने अपने फोटो, फिंगरप्रिंट की जगह साल्वर के फोटो, फिंगरप्रिंट अपडेट करा दिए. लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद शारीरिक परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी बैठे, जिसके लिए फिर आधार कार्ड अपडेट कराया गया. ताकि फर्जीवाड़ा पकड़ में नहीं आ जाए. अब जब तक शत प्रतिशत फिंगरप्रिंट, रेटिना, फोटो मैच नहीं होगा, ई-केवाइसी संपूर्ण नहीं होगा. पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी. इसके लिए बायोमैट्रिक से लेकर अलग-अलग टूल्स परीक्षास्थल पर उपलब्ध रहेंगे।
हर चरण के नंबर होंगे अलग अब पहले जैसी व्यवस्था नहीं
अब 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद तीनों चरणों की मार्किंग होगी. पूर्व में क्वालिफाइ – डिस्क्वालिफाइ होता था. इससे कई अभ्यर्थी एक चरण में भी निर्धारित मानकों को पूरा न करने पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे. अब तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मार्किंग होगी. इसके बाद कुल नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी।
अग्निवीर’ में 18 हजार अभ्यर्थी देंगे अपनी ‘अग्निपरीक्षा
सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय के तत्वावधान में 13 फरवरी से झिंझरी पुलिस लाइन ग्राउंड, कटनी में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कलेक्टर आशीष तिवारी व एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. डायरेक्टर सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर के कर्नल रितिक खंजोड़े के अनुसार इस भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क एवं ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा