T20 WC 2026: पाकिस्तान को नहीं है अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा, अमेरिका के खिलाफ 20 में 16 ओवर स्पिनर्स से कराए
टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मैच खेला गया। पाकिस्तान ने इस मैच में 32 रन से जीत दर्ज की। पाकिस्तान की इस जीत में उनके स्पिनरों की अहम भूमिका रही। पारी की 80 प्रतिशत गेंदें स्पिनरों ने ही फेंकी।
सिर्फ दो तेज गेंदबाज खेले
जब अमेरिका की पारी शुरू हुई, तो उम्मीद थी कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा कुछ ओवर तेज गेंदबाजों से भी कराएंगे, लेकिन शाहीन अफरीदी को छोड़कर आगा किसी भी तेज गेंदबाज की तरफ नहीं गए। 20 ओवर में शाहीन ने चार ओवर फेंके। इसके अलावा बाकी के सभी 16 ओवर पाकिस्तान के कप्तान ने स्पिनरों से कराए और इसका परिणाम भी उन्हें जीत के रूप में मिला। विज्ञापन
पावरप्ले से ही स्पिन अटैक
पाकिस्तान के स्पिनरों सईम अयूब ने एक, अबरार अहमद ने चार, मोहम्मद नवाज ने तीन, शादाब खान ने चार और उस्मान तारिक ने चार सहित कुल 16 ओवर की गेंदबाजी की। टीम में फहीम अशरफ भी थे जो तेज गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उन्हें गेंद नहीं दी गई। उस्मान तारिक ने तीन, शादाब खान ने दो, और अबरार और नवाज ने एक-एक विकेट लेकर पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ जीत दिलायी।
टी20 में यह दूसरा मौका
टी20 में यह दूसरा मौका था जब पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा (16 ओवर) स्पिनरों से फेंकवाया। इसके पहले 2012 में कोलंबो में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने 20 में से 18 ओवर स्पिन गेंदबाजों से करवाए थे। इसके अलावा 2012 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 ओवर, 2013 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 ओवर, 2021 में मेनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 15 ओवर और 2023 में हांग्झू में अफगानिस्तान के खिलाफ 15 ओवर पाकिस्तान के स्पिनरों ने फेंके थे।
पाकिस्तान ने जीता मैच
पाकिस्तान-यूएसए मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। यूएसए 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बना सकी और मैच 32 रन से हार गई।लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान (+0.932 नेट रन रेट) ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। साहिबजादा फरहान को 41 गेंद में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 73 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने
सावधान! चीनी की अधिक मात्रा बढ़ा सकती है हार्ट डिजीज का खतरा
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू
गलत रास्ता दिखाने से हुआ हादसा, ट्रेलर ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
श्रेष्ठा अय्यर का पोस्ट वायरल, कोलकाता टीम पर कसा तंज
कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए अहम प्रस्ताव, चना-मसूर खरीद पर फैसला संभव
गर्भावस्था में महिला के शरीर में होते हैं कई बड़े बदलाव
रोमांस और दर्द का तड़का, ‘चांद मेरा दिल’ टीजर पर मचा बवाल
IPL में शाहरुख और गांगुली का रीयूनियन, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया