ड्रग्स सप्लायर की पत्नी ने दिखाई हिम्मत, पति को भिजवाया सलाखों के पीछे
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वैलेंटाइन वीक पर एक पत्नी ने अपने पति को ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसे वो सारी जिंदगी याद रखेगा. मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांजा बेचने पर अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया. पत्नी ने खुद ही पुलिस कमिश्नर को फोन करके अपने पति के गांजा सप्लाई करने की शिकायत की. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांजा तस्करी का वीडियो भी कमिश्नर को भेजा
पूरा मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने ड्रग्स सप्लाई करने पर अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया. महिला ने सोमवार को इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन किया. फोन पर महिला ने बताया कि उसका पति कॉलेज और हॉस्टले के आसपास रहने वाले छात्र-छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई करता है. इतना ही नहीं महिला ने ड्रग्स सप्लाई का वीडियो भी पुलिस कमिश्नर को भेजा. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घर से गांजा बरामद किया
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश में महालक्ष्मी नगर में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान सोमवार को आरोपी बुद्ध किरण को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिस वक्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया वह पान की दुकान पर खड़ा था. बताया जा रहा है कि वो ग्राहकों को गांजा सप्लाई करने की फिराक में था. इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी बुद्ध किरण के घर से तलाशी ली, तो वहां से गांजा और मादक पदार्थों की पुड़िया बरामद हुई. पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी काफी लंबे समय से ड्रग्स सप्लाई का काम कर रहा था. आरोपी एक अन्य युवक की सहायता से छात्र-छात्राओं को नशे का सामान सप्लाई करता था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही इस नशे के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स