भोपाल में एक और अजूबा, 90 डिग्री पुल के बाद अब ‘एफिल टावर’ चर्चा में
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक के बाद एक अजूबे देखने को मिल रहे हैं. सबसे पहला अजूबा 90 डिग्री का ब्रिज रहा, जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन अब एक और नया अजूबा (New Wonder) सामने आया है. भोपाल के करोंद इलाके की विनायक कॉलोनी में सड़क के बीचों-बीच लगा हाई वोल्टेज टावर (Voltage Tower) लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है.
जिस तरह से सड़क के बीच टावर खड़ा किया गया है, उसकी ऊंचाई और लंबाई दोनों ही कम हैं, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होती है. वहीं करंट के खतरे के चलते रहवासी डरे हुए जिंदगी जीने को मजबूर हैं. रहवासियों का कहना है कि बारिश के दिनों में इस सड़क से निकलना बेहद डरावना हो जाता है.
रहवासियों का कहना है कि हाई वोल्टेज टावर के नीचे से गुजरना बारिश के मौसम में और भी खतरनाक हो जाता है. ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन और नीचे हमेशा बनी रहने वाली करंट की आशंका लोगों में डर पैदा करती है. आम लोगों का दावा है कि हर साल यहां एक-दो लोगों की करंट की चपेट में आकर मौत भी हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या करीब 20 वर्षों से बनी हुई है. इतने लंबे समय में न तो यहां सड़क का सही निर्माण किया गया और न ही इस जानलेवा हाई वोल्टेज टावर को हटाया गया. रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.
इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि ये मामला फिलहाल संज्ञान में आया है. मामले की विभाग द्वारा जांच-पड़ताल करवाई जा रही है. जो भी समाधान होगा, वो किया जाएगा. वहीं कांग्रेस नेता शहरयार खान का कहना है कि MP सरकार इंजीनियरिंग में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. पहले 90 डिग्री ब्रिज और अब ये टावर. सरकार को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.
बता दें कि इससे पहले भोपाल के ऐशबाग इलाके में 90 डिग्री का ब्रिज काफी चर्चा में था. करीब ₹18 करोड़ की लागत वाला 648 मीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अपने खतरनाक 90-डिग्री के तीखे मोड़ के कारण चर्चा में रहा. 2025 में बना यह पुल सुरक्षा जोखिम और डिजाइन खामियों के कारण विवादों में रहा, जिससे इसके निर्माण से जुड़े इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई थी.
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स