शिक्षा विभाग की साख पर सवाल, 14 अफसर-कर्मचारी घेरे में
मैहर। मैहर जिले के रामनगर विकासखंड में सामने आए 4 करोड़ 37 लाख रुपये के लघु निर्माण घोटाले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच में बिना निर्माण कार्य कराए ही करोड़ों रुपये के भुगतान की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इसी कड़ी में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने एक साथ 7 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही अब तक इस घोटाले में कुल 14 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, जबकि तीनों निर्माण फर्मों पर एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।
एक आदेश, सात निलंबन
शनिवार को जारी आदेश में जिन प्राचार्यों को निलंबित किया गया है, उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर बिना कार्य पूर्ण कराए लाखों रुपये का भुगतान कर दिया. निलंबित प्राचार्यों में 7 का नाम शामिल हैं. लगातार हो रही कार्रवाई से रामनगर विकासखंड के कई स्कूलों में प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है।
हाई स्कूल गोविंदपुर: 22,60,303 रुपये (प्राचार्य मथुरा प्रसाद वर्मा)
हायर सेकेंडरी गोरसरी: 24,10,448 रुपये (प्राचार्य गुलजार सिंह टेकाम)
हायर सेकेंडरी देवराजनगर: 24,10,376 रुपये (प्राचार्य राम लखन रावत)
गुलबार गुजारा: 22,79,991 रुपये (प्राचार्य शिवलाल बैस)
हायर सेकेंडरी हर्रई: 21,53,950 रुपये (प्राचार्य सियंबर सिंह)
हायर सेकेंडरी देवदहा: 24,10,367 रुपये (प्राचार्य लक्ष्मण शुक्ला)
कलेक्टर के प्रस्ताव पर हुई बड़ी कार्रवाई
मैहर कलेक्टर ने 2 फरवरी को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को विस्तृत जांच प्रतिवेदन भेजते हुए कार्रवाई का प्रस्ताव रखा था. उल्लेखनीय है कि 1 सितंबर 2025 को विभिन्न विद्यालयों में लघु निर्माण, पार्किंग शेड और अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई थी. यह राशि विद्यालयों की एमएमडीसी को इस शर्त पर दी गई थी कि सभी शासकीय नियमों का पालन होगा लेकिन जमीनी हकीकत में काम शून्य, भुगतान पूरा रहा।
सुलखमा से शुरू हुआ निलंबन का सिलसिला
घोटाले पर कार्रवाई की शुरुआत शासकीय हाई स्कूल सुलखमा से हुई, जहां प्रभारी प्राचार्य रामलाल साकेत को निलंबित किया गया. इसके बाद सांदीपनि विद्यालय रामनगर के चपरासी विनोद पटेल, बीईओ और प्राचार्य मिरगौती संतोष कुमार सिंह, मनकहरी, छिरहाई और मझटोलवा के प्राचार्य, बड़वार, सागौनी और मड़वार के प्राचार्य पर एक के बाद एक गाज गिरती चली गई।
किस फर्म को कितनी रकम, पूरी लिस्ट उजागर
जांच में सामने आया कि अधिकतर भुगतान वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर, भोपाल, श्री महाकाल ट्रेडर्स, सतना और श्री रुद्र इंटरप्राइजेज, मैहर को किए गए. कई विद्यालयों से 23 से 24 लाख रुपये तक की राशि एक ही पैटर्न में जारी की गई, जिससे पूर्व नियोजित घोटाले की आशंका और गहरी हो गई है।
केंद्राध्यक्ष पद से भी हटाए गए आरोपी प्राचार्य
घोटाले में लिप्त प्राचार्यों को केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष के दायित्व से भी हटा दिया गया है. वहीं, देवरा मोलहाई की प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरवार को जांच के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता