रैगिंग पर सख्त एक्शन: 3 स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाला, 4 किए गए सस्पेंड
ग्वालियर: आर्यभट्ट हॉस्टल में एक के बाद एक रैगिंग के मामलों में कार्रवाई के नाम पर किरकिरी झेल रहे जीवाजी यूनिवर्सिटी ने आखिरकार बड़ी कार्रवाई कर दी है. शनिवार को हुई छात्र से मारपीट के मामले में यूनिवर्सिटी की एंटी रैगिंग कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार शाम दोषी छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया है. इससे पहले 3 आरोपी छात्रों को सजा के तौर पर एक इंटरनल एग्जाम से वंचित किया गया था.
एंटी रैगिंग कमेटी ने उठाया सख्त कदम
पूरा मामला यह है कि ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में आर्यभट्ट हॉस्टल के छात्र सुधांशु अस्थाना के साथ शनिवार को रैगिंग हुई थी. इसमें उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच की तो मामला सही पाया गया. कमेटी ने दोषी पाए गए 3 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित और 4 छात्रों को यूनिवर्सिटी से 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है.
शनिवार को हुई थी छात्र से रैगिंग मारपीट
शनिवार को ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्र सुधांशु अस्थाना ने यूजीसी, एंटी रैगिंग कमेटी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड यूनिवर्सिटी प्रबंधन से शिकायत की थी. जिसमें उसने बताया था कि "विश्वविद्यालय कैंपस के सेमिनार हॉल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान आर्यभट्ट हॉस्टल के ही फार्मेसी छात्र आनंद चतुर्वेदी, अनंत प्रताप सिंह, हिमांशु शुक्ला, सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी ने उसके साथ भोजन को लेकर मारपीट की थी. साथ ही उसकी रैगिंग लेते हुए उसे उनके हिसाब से रहने की चेतावनी भी दी थी. इस घटना की शिकायत पीड़ित छात्र ने लिखित में की थी."
3 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, 4 सस्पेंड
मामले की जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर एंटी रैगिंग कमिटी ने इन 7 आरोपी छात्रों को दोषी माना और कार्रवाई करते हुए कमेटी ने आरोपी आनंद चतुर्वेदी, अनंत प्रताप सिंह और हिमांशु शुक्ला को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आर्यभट्ट हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है. वहीं सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को परीक्षा तिथियों को छोड़कर 15 दिवस के लिए संस्थान से निलंबित कर दिया है.
हॉस्टल में बाहरी लोगों का प्रवेश पूर्ण प्रतिबंधित
शनिवार को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा आर्यभट्ट हॉस्टल में निरीक्षण किया गया. इस दौरान कमेटी के आगे यह बात सामने आई थी कि हॉस्टल में संस्थान के अलावा बाहरी लोगों की भी आवाजाही है, जिस पर भी एंटी रैगिंग कमेटी ने आर्यभट्ट हॉस्टल परिसर में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बावजूद कोई बाहरी छात्र हॉस्टल में प्रवेश करता पाया गया, तो मामला सीधे पुलिस को सौंपा जाएगा.
'आगे भी हुआ नियमों का उल्लंघन तो होगी कठोर कार्रवाई'
मामले को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी और समन्वयक डॉ. विमलेंद्र सिंह राठौर का कहना है, "ये कार्रवाई विश्वविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है. विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है या रैगिंग जैसे कृत्य करते पाया जाता है, तो ऐसे छात्रों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी."
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं