India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां
India vs Namibia T20 WC: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अब अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है, जहां उसकी भिड़त नामीबिया से होगी. पहले मैच में जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और अब उसकी नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी. यह मुकाबला ग्रुप स्टेज के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हर जीत के साथ सेमीफाइनल की राह आसान होगी.
कब होगा India vs Namibia मैच?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला 12 फरवरी को शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. अब टीम इंडिया की नजर दूसरी जीत पर होगी.
कहां देखें LIVE?
भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को होने वाले मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाईट पर भी लाइव मैच का लुप्फ उठा सकते हैं.
भारत का पलड़ा भारी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और नामीबिया की टीमें पहले भी आमने- सामने आ चुकी हैं. 2021 वर्ल्ड कप के दौरान दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. जहां एकतरफा अंदाज में प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था. ऐसे में आगामी मैच से पहले भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
रावघाट-जगदलपुर परियोजना को मिली हरी झंडी
भारत के लिए खुशखबरी, सातवां LPG टैंकर Green Shanvi सुरक्षित निकला
DC vs MI मुकाबला, टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
स्थानीय स्वाद का लिया आनंद, CM ने बढ़ाया लोकल फूड का मान