रणवीर सिंह को पसंद है घूमना, बताया व्यस्त जिंदगी में किस तरह बिताते हैं अपने लिए सुकून के पल
‘धुरंधर’ की अपार सफलता से रणवीर सिंह काफी खुश हैं। अब वो फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, पर्दे पर और पब्लिक अपीयरेंस में काफी एनर्जेटिक नजर आने वाले रणवीर का कहना है कि वो अक्सर चकाचौंध से दूर कुछ शांत पल बिताते हैं। अब अभिनेता ने बताया कि किस तरह वो अपने व्यस्त जीवन से भी अपने लिए शांति से बिताने वाले कुछ सुकून के पल निकालते हैं।
शांति और सुकून की होती है जरूरत
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान रणवीर ने कहा कि मेरी जिंदगी कभी-कभी बहुत भागदौड़ भरी हो जाती है और मुझे शांति, सुकून और स्थिरता के पलों की बहुत जरूरत होती है। ऐसी खामोशी जहां मैं खुद को फिर से सुन सकूं, अपने जुनून से फिर से जुड़ सकूं और तनाव को दूर होते देख सकूं। मेरे लिए अबू धाबी वो खास जगह है। यहा मैं अपनी रफ्तार धीमी कर लेता हूं, चाहे अल ऐन ओएसिस में टहलना हो या सादियात बीच क्लब में पूल के किनारे आराम करना। ये वो जगह है जो मुझे हमेशा अपनी रफ्तार खोजने देती है और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
मुझे कल्चर के बारे में पढ़ना और जानना अच्छा लगता है
यात्राओं को लेकर रणवीर का कहना है कि यात्रा के दौरान मेरा एक बिल्कुल अलग रूप सामने आता है। मेरी जिज्ञासा और चीजों को खोजने की इच्छा बढ़ जाती है। मैंने यूनिवर्सिटी के दिनों में कम्युनिकेशन और कल्चर की पढ़ाई की है। इसलिए मुझे कल्चर के बारे में सीखना और उसके बारे में पढ़ना काफी अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि यात्रा आपको विनम्र बनाती है, यह आपको एहसास कराती है कि दुनिया कितनी बड़ी है और आपका दायरा कितना छोटा हो सकता है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का है दर्शकों को इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब वो फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से होगी। ऐसे में देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म किस पर भारी पड़ती है?
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, छह की मौत
क्रूरता की हद: फोटोशूट के लिए रंगे हाथी की मौत, विदेशी इन्फ्लुएंसर पर होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी मंदिर, स्त्री रूप में दर्शन देते हैं बजरंगबली
आस्था का महोत्सव: राम जन्मभूमि हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण, खास मेहमानों को निमंत्रण
हेमा मालिनी ने उठाया मुद्दा: पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम स्थल बदलाव को बताया सरकार की लापरवाही
MP की फार्मा इंडस्ट्री संकट में: उत्पादन घटा, दवाइयां हुई महंगी, मिडिल ईस्ट तनाव पड़ा असर
रणबीर कपूर बने राम, रावण की झलक से फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
बहू से तंग आकर सास ने लगाई न्याय की गुहार, कही बड़ी बात
RTE प्रवेश प्रक्रिया शुरू: पोर्टल पर आज जारी होगी स्कूल आवंटन सूची