‘कृष 4’ को लेकर सामने आई नई अपडेट, क्या ठंडे बस्ते में चली गई ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म?
ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को लेकर काफी उत्सुक हैं। हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है, वो ‘कृष 4’ के फैंस को थोड़ा निराश जरूर कर सकती है। हालांकि, मेकर्स फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। जानिए क्या है ‘कृष 4’ को लेकर नई अपडेट?
बजट बना समस्या
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की नई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ‘कृष 4’ की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी वजह फिल्म का भारी बजट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक व एक्टर ऋतिक रोशन और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के बीच फिल्म के बजट को लेकर अभी भी बातचीत जारी है। ऋतिक रोशन जो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं। जिससे इसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये जा रहा है। जबकि आदित्य चोपड़ा फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए से ऊपर रखने के मूड में नहीं लग रहे हैं।इसी वजह से फिल्म के बजट को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। कई दौर की बातचीत के बावजूद यह मतभेद सुलझ नहीं पाया है, जिसके चलते यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बजट पर सहमति न बन पाने के कारण फिल्म का निर्माण अब 2026 में शुरू होने की संभावनाएं भी कम हो गई हैं।
अन्य प्रोडक्शन हाउस से भी बात कर रहे ऋतिक
पहले ऐसी घोषणा की गई थी कि ‘कृष 4’ इस साल फ्लोर पर आ जाएगी और फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, अब बजट को लेकर आ रहीं समस्याओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म को आगे बढ़ा दिया जाएगा। हालांकि, ऋतिक रोशन फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक कई और प्रोडक्शन हाउस से भी फिल्म को लेकर संपर्क कर रहे हैं, जो उनकी इच्छा के मुताबिक बजट में फिल्म के निर्माण के लिए राजी हो सकें।
‘वॉर 2’ में आखिरी बार नजर आए थे ऋतिक
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। यह फिल्म भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनाई गई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी आलोचना की थी। इसके बाद अब ऋतिक रोशन के खाते में होम्बले फिल्म्स की एक फिल्म है। रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए