18 फरवरी को आएगा मध्य प्रदेश का बजट, वित्त मंत्री का बड़ा हिंट, किस पर होगा खास फोकस
इंदौर: केंद्रीय बजट के बाद 18 फरवरी को मध्य प्रदेश की विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाएगा. इस पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को इंदौर में बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, "राज्य का बजट तैयार करने में विषय विशेषज्ञ को भी शामिल करने की आवश्यकता है. विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा करके बजट बनाया जाएगा, साथ ही जरूरत के मुताबिक और जनकल्याणकारी मामलों पर नीति के अनुसार फैसले लिए जाएंगे.
जनहितैषी होगा राज्य का आगामी बजट
इंदौर के नायता मुंडला स्थित ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ग्रीन एक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे. यहां उन्होंने कहा, "प्रदेश का बजट आगामी 18 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा. केंद्रीय बजट की तरह ही प्रदेश बजट के पूर्व आम जनता के सुझाव लिए गए हैं. साथ ही बजट के संबंध में विषय विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से चर्चा की गई है. इस बार का बजट अच्छा और जनहितैषी आएगा."
केंद्रीय जीएसटी काउंसिल में रखेंगे बात
इस मौके पर ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, सुमित मिश्र सहित अनिल गुप्ता, सौरव राठी, उत्तम कटारिया विशेष रूप से उपस्थित थे. डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा, "इस तरह के आयोजन से दाल मिल मालिकों और व्यापारियों को एक नई दिशा मिल सकेगी." उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में दलहन पर लगने वाले अधिकतम जीएसटी और मंडी शुल्क संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए इसे केंद्रीय जीएसटी काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा. साथ ही इस विषय पर प्रदेश के सभी दलहन उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ चर्चा की जाएगी."
लिखित में दें अपनी मांगें
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दाल मिल एसोसिएशन के पदाधिकरियों से कहा कि वे अपनी मांगों को लिखित में दें. साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मशीनों के बारे में उद्योगपतियों से जानकारी प्राप्त की. दाल मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से संवाद किया. कार्यक्रम को पूर्व महापौर मोघे ने भी सम्बोधित किया.
हाईटेक मशीनों का हुआ प्रदर्शन
दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा, "यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है, यहां इंग्लैण्ड, चीन, कनाड़ा, ताईवान, तुर्किए, स्पेन आदि देशों की अत्याधुनिक और टेक्नोलॉजी से लैस मशीनें प्रदर्शित की गई हैं. जिनकी कीमत 2 लाख रुपए से लेकर 4 करोड़ रुपए तक है. इस आयोजन में मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों के दाल मिल मालिक और व्यापारी गण शामिल हुए.
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
खौफनाक वारदात के बाद डर ने दिलाया सरेंडर, हत्या कर शव छुपाने वाला खुद पहुंचा पुलिस के पास
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट