U19 World Cup 2026: चैंपियन बनने के बाद भी ICC ने टीम इंडिया को नहीं दी प्राइज मनी? ये है बड़ी वजह
कल यानी 6 फरवरी 2026 को अंडर-19 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला गया, जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहाड़ जैसे 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद सभी की नजरें आईसीसी (ICC) की तरफ से मिलने वाली प्राइज मनी पर टिकी थीं, लेकिन टीम इंडिया को केवल ट्रॉफी ही दिया गया. प्राइज मनी न देने के पीछे आईसीसी ने एक बड़ी वजह बताई है.
किस वजह से ICC ने नहीं दी प्राइज मनी?
भारतीय अंडर-19 टीम की खिताबी जीत के बाद आईसीसी द्वारा प्राइज मनी न देने का मुख्य कारण यह है कि आईसीसी इस टूर्नामेंट को युवा खिलाड़ियों के कौशल विकास और मेंटरशिप के लिए एक ‘डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के रूप में देखता है. आईसीसी के अनुसार, सभी प्रतिभागी देशों को उनके क्रिकेट विकास के लिए आईसीसी रेवेन्यू का एक हिस्सा पहले ही फंड के तौर पर दिया जाता है. इस टूर्नामेंट को भी उसी का हिस्सा माना गया है, इसलिए अलग से प्राइज मनी देने को आईसीसी डबल प्राइज मनी मानता है और इसी वजह से टीम इंडिया को केवल ट्रॉफी दिया गया.
खिलाड़ियों की निगाहें BCCI पर टिकी हैं
आईसीसी (ICC) की ओर से प्राइज मनी न मिलने के बाद अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें बीसीसीआई (BCCI) पर टिकी हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकता है. बता दें कि साल 2022 में जब यश धूल की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप जीता था, तब बीसीसीआई ने हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य को 25 लाख रुपये बतौर इनाम दिए थे.
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
खौफनाक वारदात के बाद डर ने दिलाया सरेंडर, हत्या कर शव छुपाने वाला खुद पहुंचा पुलिस के पास
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट