छठवां अंतरराष्ट्रीय योगिनी कॉन्फ्रेंस एवं अवार्ड प्रोग्राम भोपाल में आयोजित होगा
योग, शोध और महिला सशक्तिकरण का वैश्विक संगम
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छठवां अंतरराष्ट्रीय योगिनी कॉन्फ्रेंस एवं अवार्ड प्रोग्राम 14–15 मार्च को पं. सुंदरलाल ट्रेनिंग सेंटर फॉर वोकेशनल (एनसीईआरटी), श्यामला हिल्स में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एच लता ने बताया कि इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में न केवल भारत बल्कि सिंगापुर, जापान, नेपाल, साउथ कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देशों से ख्यातिप्राप्त योगिनियों का आगमन होगा। ये योगिनियां योग, स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी तथा उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड से सम्मानित की जाएंगी। डॉ लता ने बताया कि इस वर्ष की योगिनी कॉन्फ्रेंस की विशेषता यह है कि यह केवल अकादमिक और आध्यात्मिक मंच तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण को व्यावहारिक रूप देने की दिशा में भी एक ठोस पहल करेगी। इसी उद्देश्य से सम्मेलन के साथ रोजगारपरक कार्यक्रमों से जुड़ा विशेष एक्सपो भी आयोजित किया जा रहा है। इस एक्सपो में नॉर्थ ईस्ट और पर्वतीय राज्यों—हिमाचल प्रदेश, लेह-लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, असम, त्रिपुरा, नागालैंड आदि—से आई ग्रामीण उद्यमी महिलाएं अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी। साथ ही योग से जुड़े उनके नवाचार, स्थानीय संस्कृति, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाओं की झलक भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। यह मंच ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त प्रयास होगा। डॉ लता ने बताया कि यह भव्य आयोजन भारतीय योगिनी संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें व्यासा सिंगापुर, योगा लाइफ ग्लोबल, आरोग्य भारती, लोटस जापान, मध्य प्रदेश योग शिक्षक संघ सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की सहभागिता रहेगी।
ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी के बाद प्रेमी को भी उतारा मौत के घाट
‘अप्रैल फूल बनाया’ गाने के पीछे छुपी फिल्मी कहानी
रूस का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 की जान गई
चारधाम यात्रा 2026: NDMA की बड़ी तैयारी, 10 अप्रैल को होगी सुरक्षा मॉक ड्रिल
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एनकाउंटर, एक आतंकी मारा गया
आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
सर्राफा बाजार में कीमतों का खेल, कभी तेजी तो कभी गिरावट
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, बाबा महाकाल के दर पर अक्षय-टाइगर संग डिंपल कपाड़िया
सियासी घमासान: निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन करने से किया इनकार, कोर्ट ने मांगा प्रमाण
1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म! अप्रैल में आएगी 35वीं किस्त, जानें डेट
मुल्तानी मिट्टी का कमाल: जानें कैसे ये सामान्य सामग्री घर में पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है