एसबीआई ने दिखाया सामाजिक दायित्व, लगाया प्रेरणादायक स्वास्थ्य शिविर
भोपाल। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बढे बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने स्थानीय प्रधान कार्यालय में आज कर्मचारियों के स्वास्थ्य, ऊर्जा और कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कॉरपोरेट एम्पलाई इंगेजमेंट के तहत एक भव्य हेल्थ अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्किल के मुखिया मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रभाष कुमार सुबुद्धि, महाप्रबंधक-2 श्री ओंकारनाथ चौधरी, महाप्रबंधक-3 श्री मनोज कुमार तथा डीजीएम एवं सीडीओ श्री मनीष मठपाल द्वारा स्वयं का हेल्थ चेकअप करवाकर औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। शिविर के अंतर्गत ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा व्यक्तिगत परामर्श भी प्रदान किया गया।
मुख्य महाप्रबंधक प्रभाष कुमार सुबुद्धि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि
“स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही उत्कृष्ट कार्य निष्पादन की कुंजी है। यदि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे, तो संगठन भी निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर रहेगा।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। महाप्रबंधक ओंकारनाथ चौधरी, श्री मनोज कुमार तथा डीजीएम-सीडीओ श्री मनीष मठपाल ने भी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों में आत्मविश्वास, ऊर्जा एवं कार्य संतुलन को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया तथा तनाव प्रबंधन, योग एवं फिटनेस पर उपयोगी जानकारी साझा की गई। कर्मचारियों ने इस आयोजन को अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक बताया। यह आयोजन भारतीय स्टेट बैंक की कर्मचारी कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो यह सिद्ध करता है कि बैंक अपने मानव संसाधन को सबसे बड़ी पूंजी मानते हुए निरंतर उनके विकास एवं स्वास्थ्य के लिए प्रयासरत है।कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
‘अप्रैल फूल बनाया’ गाने के पीछे छुपी फिल्मी कहानी
रूस का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 की जान गई
चारधाम यात्रा 2026: NDMA की बड़ी तैयारी, 10 अप्रैल को होगी सुरक्षा मॉक ड्रिल
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एनकाउंटर, एक आतंकी मारा गया
आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
सर्राफा बाजार में कीमतों का खेल, कभी तेजी तो कभी गिरावट
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, बाबा महाकाल के दर पर अक्षय-टाइगर संग डिंपल कपाड़िया
सियासी घमासान: निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन करने से किया इनकार, कोर्ट ने मांगा प्रमाण
1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म! अप्रैल में आएगी 35वीं किस्त, जानें डेट
मुल्तानी मिट्टी का कमाल: जानें कैसे ये सामान्य सामग्री घर में पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है