हथेली से जाने विवाह रेखा
कई बार व्यक्ति का जीवन संघर्ष में बीत जाता है। लेकिन यह संघर्ष से भरी जिंदगी उस समय थोड़ा आसान लगती है, जब व्यक्ति को अपना मनपसंद जीवनसाथी मिल जाता है और वह आपकी उम्मीदों पर भी खरा उतरता है। खुशहाल वैवाहिक जीवन होने से व्यक्ति को कई मुश्किलें आसान लगने लगती हैं। क्योंकि जीवनसाथी के साथ आपका एक भावनात्मक सहयोग जुड़ा होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर विवाह रेखा ऐसी होती हैं, जिनसे यह जाना जा सकता है कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा होगा। हथेली पर बनी इस रेखा को देखकर आप यह जान सकते हैं कि प्यार और शादी के मामले में आप कितने लकी हैं।
विवाह और प्रेम रेखा
कनिष्ठा उंगली के नीचे मिलने वाली रेखाओं को प्रेम विवाह या फिर विवाह रेखा कहा जाता है। बता दें कि हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा उंगली कहते हैं। यह रेखाएं व्यक्ति के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती हैं। कई बार हथेली पर एक से ज्यादा प्रेम रेखाएं पाई जाती हैं। अगर कनिष्ठा उंगली के पास एक से ज्यादा प्रेम रेखा या विवाह रेखा हैं, जो यह कई लव अफेयर्स या विवाह जीवन को दर्शाती हैं।
इस रेखा के कारण अधूरी रह जाती है प्रेम कहानी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथों की रेखाएं आपकी लाइफ के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। अगर बुद्ध और मंगल पर्वत पर बहुत सी रेखाएं हैं, तो लव लाइफ में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। यहां तक की ब्रेकअप की नौबत भी आ सकती है और ऐसी रेखा होने पर व्यक्ति को हमेशा प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं जातक की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है।
ऐसे लोग जीते हैं खुशहाल शादीशुदा जीवन
जब विवाह रेखा सूर्य रेखा को छूती है, तो ऐसे लोगों का रिश्ता अमीर परिवार में होता है। वहीं यदि विवाह रेखा दो भागों में बंटी होती है, तो यह तलाक का संकेत देती है। विवाह रेखा सूर्य रेखा को छूने से व्यक्ति का रिश्ता संपन्न और समृद्ध परिवार में होता है।
टूटी-फूटी विवाह रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर विवाह रेखा टूटी-फूटी है, तो प्रेम संबंध या विवाह में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। टूटी-फूटी विवाह रेखा होने से जातक के प्रेम संबंध कई बार टूटते हैं। वहीं अगर हथेली पर विवाह रेखा साफ और गहरी होती है, तो जातक को वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद मिलता है।
ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी के बाद प्रेमी को भी उतारा मौत के घाट
‘अप्रैल फूल बनाया’ गाने के पीछे छुपी फिल्मी कहानी
रूस का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 की जान गई
चारधाम यात्रा 2026: NDMA की बड़ी तैयारी, 10 अप्रैल को होगी सुरक्षा मॉक ड्रिल
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एनकाउंटर, एक आतंकी मारा गया
आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
सर्राफा बाजार में कीमतों का खेल, कभी तेजी तो कभी गिरावट
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, बाबा महाकाल के दर पर अक्षय-टाइगर संग डिंपल कपाड़िया
सियासी घमासान: निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन करने से किया इनकार, कोर्ट ने मांगा प्रमाण
1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म! अप्रैल में आएगी 35वीं किस्त, जानें डेट
मुल्तानी मिट्टी का कमाल: जानें कैसे ये सामान्य सामग्री घर में पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है