कौन हैं डोजा कैट? फ्लिपराची के बाद इंटरनेशनल सिंगर का गाना बना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा, फैंस हुए उत्साहित
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर दो दिन पहले रिलीज हुआ। इस टीजर को देखते हुए फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि आखिर में डोजा कैट का गाना ‘आह मैन (AAAHH MEN)’ बजता है। इस बात को मेकर्स ने भी टीजर के साथ कंफर्म किया है कि फिल्म में उनका यह गाना इस्तेमाल किया गया है। जानिए, कौन हैं ये सिंगर डोजा कैट? 16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया आज डोजा कैट अमेरिका की पॉपुलर सिंगर, सॉन्ग राइटर, रैपर हैं। उनका असली नाम अमाला रत्ना जैंडिले डलामिनी है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जन्मी ( (21 अक्टूबर 1995) डोजा कैट ने 16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया। आज वह सबसे चर्चित पॉप स्टार के तौर पर मशहूर हैं। साल 2023 में उन्हें टाइम मैगजीन के सबसे पॉपुलर लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
ग्रैमी के अलावा कई म्यूजिक अवॉर्ड किए अपने नाम
डोजा कैट को अपने करियर में कई म्यूजिक अवॉर्ड जीते हैं। एक ग्रैमी अवॉर्ड के अलावा छह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, पांच अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, छह एमटीवी वीडियो म्यूजिक जैसे कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। डोजा कैट को बीएमआई पॉप म्यूजिक अवॉर्ड्स में सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। बिलबोर्ड म्यूजिक चार्ट ने साल 2025 की ‘21वीं सदी की टॉप 100 वुमन आर्टिस्ट’ की लिस्ट में डोजा कैट को 24वें नंबर पर रखा था। इसी तरह के कई उपलब्धिक डोजा कैट के नाम हैं।
कौन से रहे सबसे चर्चित गाने?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में डोजा कैट का ‘आह मैन’ गाना इस्तेमाल किया गया है। लेकिन उनके कई गाने पॉपुलर हैं। इसमें सबसे पॉपुलर गाना ‘से सो’ है। वहीं ‘किस मी मोर’ और ‘पेंट द टाउन रेड’ शामिल हैं। इसके अलावा ‘वुमन’, ‘स्ट्रीट्स’ और ‘एगोरा हिल्स जैसे म्यूजिक ट्रैक भी काफी हिट है। डोजा कैट के गाने साेशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं।
जबरदस्त है सोशल मीडिया फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर भी डोजा कैट की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके इंस्टाग्राम पर ही लगभग 24 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। डोजा कैट कई म्यूजिक टूर भी करती हैं, जहां फैंस उनके लिए दीवाने नजर आते हैं। भारत में भी जेन जी (Gen Z) जनरेशन डोजा कैट के गानों को खूब पसंद करती है।
मुल्तानी मिट्टी का कमाल: जानें कैसे ये सामान्य सामग्री घर में पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है
जहां अपनेपन की भावना हो, वही असली प्रेम होता है
बुध गोचर 11 अप्रैल: नीचभंग राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा उछाल
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान