रायगढ़ में मोबाइल सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
Raigarh Satta Case : जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले में सक्रिय अवैध जुआ-सट्टा नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाते हुए एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी के पास से आईफोन सहित दो मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी बरामद की गई है। वहीं, सट्टा नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य खाईवालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर कोडातराई क्षेत्र में छापेमारी की। सूचना के अनुसार, कोडातराई सैलून के पास एक युवक मोबाइल के जरिए सट्टा खिला रहा था।
पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राम श्रीवास, पिता स्वर्गीय परमेश्वर श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोडातराई के रूप में हुई। थाने में की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तीन अन्य व्यक्तियों के लिए काम करता था और सट्टा लिखने पर उसे 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। वह व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा लेकर खाईवालों तक पहुंचाता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन, एक पोको मोबाइल और एक कागज बरामद किया, जिस पर 1445 रुपये की सट्टा-पट्टी लिखी थी। आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे