'मर्दानी 3' के अलावा देखिए मानव तस्करी पर बनी ये 6 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें रानी मुखर्जी फिर से पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाती नजर आ रही हैं। वो एक बड़े अपराध के खिलाफ लड़ती हैं। लेकिन आप घर बैठे ओटीटी पर मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर बनी कुछ बेहतरीन फिल्मों को देख सकते हैं।
'मर्दानी'
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। वो एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं, जो मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क को उजागर करती हैं। फिल्म में तस्करों के असली चेहरे को बहुत सच्चाई से दिखाया गया है। 'मर्दानी' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वहीं अब सिनेमाघरों में आप 'मर्दानी 3' देख सकते हैं, जो इस साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।विज्ञापन फिल्म 'लव सोनिया' एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है। इसमें एक छोटे गांव की लड़की अपनी बहन को बड़ी मुसीबत से बचाने जाती है, लेकिन खुद ही उसमें फंस जाती है। फिल्म बहुत मार्मिक है और इस समस्या को गहराई से दिखाती है। फिल्म 'लव सोनिया' को आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है।नागेश कुकुनूर की फिल्म 'लक्ष्मी' सच्ची घटना पर आधारित है। लक्ष्मी, 13 साल की एक लड़की की कहानी है, जिसे अगवा कर वेश्यावृत्ति में बेच दिया जाता है। फिल्म में उसके साहस की बात है कि वो अदालत में अपने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ गवाही देती है। फिल्म में मोनाली ठाकुर, शेफाली शाह, राम कपूर और सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।फिल्म 'सेक्टर 36' निठारी कांड जैसी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 'सेक्टर 36' एक थ्रिलर फिल्म है, जो झुग्गी-झोपड़ी इलाके से बच्चों के गायब होने और अंग तस्करी और बाल व्यापार की खौफनाक दुनिया को दिखाती है। इस फिल्म को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।फिल्म 'बाजार' एक हिंदी ड्रामा फिल्म है, जो खाड़ी देशों में गरीब परिवारों की लड़कियों की दुखद जिंदगी दिखाती है। गरीब माता-पिता अपनी बेटियों को अमीर लोगों को बेच देते हैं। फिल्म उन छोटी लड़कियों के संघर्ष को दिखाती है, जो कम उम्र में ही बहुत कष्ट झेलती है। इसे आप अमेजम प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं। सागर सरहदी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाजार' में फारुख शेख, स्मिता पाटिल और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य अभिनय किया है।फिल्म 'पाखी' 10 साल की बच्ची पाखी (अनामिका शुक्ला) की कहानी है। वो वेश्यावृत्ति के गिरोह में फंस जाती है। उसे जबरदस्ती ये काम करवाया जाता है और बाल तस्करी की भयानक दुनिया में उलझ जाती है। 'पाखी' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण सचिन गुप्ता ने किया है। फिल्म में सुमीत कौल, अनामिका शुक्ला, अनमोल गोस्वामी और पीहू दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे आप यूट्यूब और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं