सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, निवेशकों में चिंता
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 3400 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 16,000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है। एमसीक्स पर सोने का भाव 3,415 रुपये गिरकर 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 15,939 रुपये सस्ती होकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट
सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।
क्या है गिरावट के कारण?
बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।
हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे।
घरेलू बाजार में सोने का भाव
- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,47,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- कोलकाता में सोने का भाव ₹1,47,780 के आसपास है।
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,47,720 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।
- दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे ऊंची बनी हुई हैं।
- चेन्नई में सोना ₹1,48,400,
- हैदराबाद में ₹1,48,210
- बंगलूरू में ₹1,48,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
घेरलू बाजार में चांदी की कीमत
- चांदी के भाव भी प्रमुख शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
- मुंबई में चांदी ₹2,66,020 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
- दिल्ली में इसका भाव ₹2,65,560 है।
- चेन्नई में चांदी ₹2,66,790,
- हैदराबाद में ₹2,66,440,
- बंगलूरू में ₹2,66,230
- और कोलकाता में करीब ₹2,65,660 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित