धुरंधर में हमजा और उजैर बलोच ने क्यों पकड़ी अलग तरह से गन? आदित्य धर ने बताई इंट्रेस्टिंग वजह
धुरंधर थिएटर्स पर बंपर कमाई करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी जलवा दिखा रही है। ओटीटी पर देख रहे दर्शक अब फिल्म की बारीकियां पकड़कर कई सारे सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर के पास भी कई सवाल पहुंच रहे हैं। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोगों की एक क्यूरिऑसिटी का जवाब दिया है। एक सीन में रणवीर सिंह और दानिश पंडोर के हाथ में गन है और दोनों ने अलग तरीके से बंदूक पकड़ी है। आदित्य धर ने बताया है कि इसकी वजह क्या है।ट्रेन्ड इंसान कैसे पकड़ता है गन रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर नेटफ्लिक्स पर भी धड़ाधड़ देखी जा रही है। एक सीन में हमजा और उजैर बलोच हाथों में पिस्टल लिए हैं। हमजा की उंगली ट्रिगर पर नहीं है जबकि उजैर बलोच की उंगली ट्रिगर पर है। आदित्य धर ने इसका फर्क समझाया है। उन्होंने रणवीर के लिए लिखा है, एक ट्रेंड आदमी जब तक जरूरी ना हो, किसी उद्देश्य के साथ शूट ना करना हो, ट्रिगर से उंगली दूर रखता है अनट्रेन्ड के गन पकड़ने का तरीका दूसरी ओर एक अनट्रेन्ड व्यक्ति ट्रिगर पर उंगली रखता है, इससे दुर्घटनावश फायर का खतरा रहता है, या गुस्से में होता है जो कि मासूमों या आसपास के लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।आदित्य धर स्टोरी हमजा है इंडिया का एजेंट बता दें कि मूवी में उजैर बलोच एक गैंगस्टर है। हमजा यानी रणवीर सिंह उस गैंग में हैं लेकिन वह भारत के ट्रेन्ड एजेंट हैं। रणवीर सिंह ने इतनी छोटी बारीकी का भी ध्यान रखा जिसकी तारीफ हो रही है।बाराकियों का रखा ध्यान थिएटर रिलीज के बाद भी लोगों ने कई चीजें नोटिस की थीं जैसे हमजा जमील-जमाली को एक सीन में फोन करता है तो कंट्री कोड +92 दिखता है। भारत का कोड +91 और +92 पाकिस्तान का कोड है। लोग तारीफ कर रहे थे कि आदित्य धर ने यह बात भी ध्यान रखी।नेटफ्लिक्स का ड्यूरेशन कम धुरंधर के नेटफ्लिक्स वर्जन का ड्यूरेशन कुछ कम है। इस बात के भी चर्चे हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि थिएटर और नेटफ्लिक्स की प्लेबैक स्पीड में फर्क है। इस वजह से 10 मिनट का अंतर दिख रहा है।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश