'आपको भगवान जैसा दिखना चाहिए...': अरुण गोविल ने अपने राम के रोल और रणबीर कपूर के रोल में हो रही तुलना पर दिया जवाब
रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' को काफी पसंद किया गया। इस शो को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते। शो ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के बीच काफी चर्चित हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा ने एपिक 'रामायण' को कई बार बड़े पर्दे पर उतारा है। इन शोज में टीवी से लेकर फिल्मों तक के कई स्टार्स ने भगवान श्री राम की भूमिका निभाई। लेकिन सबसे ज्यादा श्रीराम के रोल में अरुण गोविल को पसंद किया गया। ऐसे में अब इन दिनों अरुण गोविल, नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में अरुण, राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे। इसी बीच अब अरुण गोविल ने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस दौरान एक्टर ने बताया कि कि आने वाली 'रामायण' फिल्म को किन तुलनाओं का सामना करना पड़ेगा।
जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आप में भगवान दिखें
अरुण गोविल ने हाल ही में PTI को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने यह साफ किया कि जब कोई छवि लोगों की यादों में गहराई से बस जाती है, तो तुलना होना स्वाभाविक है। अरुण गोविल ने कहा, 'जब कोई स्टैंडर्ड सेट होता है तो तुलना हमेशा होती है, और किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है। मेरा मानना है कि भगवान का रोल निभाने के लिए, आपको वैसा दिखना चाहिए। लुक बहुत जरूरी है। जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आप में भगवान दिखें, और वे सोचें, 'भगवान ऐसे हो सकते हैं'।'
किर रोल में होगा कौन?
भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के साथ, कास्ट में रावण के रूप में यश, सीता के रूप में साई पल्लवी, भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे शामिल हैं। बता दें कि रामायण से जब से पहला लुक सामने आया है, तब से इस फिल्म की तुलना रामानंद सागर के 1987 के टीवी शो रामायण से की जा रही है, जिसमें गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। साथ ही उनकी तुलनाएं खासकर रणबीर के भगवान राम के लुक को लेकर हो रही है। रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG ने यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में दुनिया भर में IMAX में रिलीज होने वाला है, और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आएगा।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश