Border 2 And Mardaani 3 Live Updates: सनी देओल और रानी की मूवी का जानें पूरा हाल
बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 थिएटर्स पर लगी हुई हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की बॉर्डर 2, 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। वहीं मर्दानी इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है। बॉर्डर 2 ने अब तक 235 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं मर्दानी ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए। अब आपको बताते हैं दोनों फिल्मों से जुड़े अपडेट्स।खबर लिखे जाने तक फिल्म ने अब तक 4.22 करोड़ कमा लिए हैं।रानी मुखर्जी की फिल्म ने इस समय तक शनिवार को यानी दूसरे दिन के 11 बजे सुबह तक 0.22 करोड़ कमाए।बॉर्डर 2 ने शुक्रवार को 10.75 करोड़ कमाए हैं।शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी के लिए स्पेशल मैसेज किया कि उन्हें पता है कि वह फिल्म में स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस दे रही होंगी।सोशल मीडिया पर मर्दानी 3 को अच्छा ही रिस्पॉन्स मिल रहा है। रानी की परफॉर्मेंस को सब काफी पसंद कर रहे हैं।फिल्म के डायरेक्टर अनुराग ने सनी देओल के लिए स्पेशल मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि ढ़ाई किलो का हाथ और 5 किलो का दिल। दहाड़ काफी लिजेंड्री है। इसके साथ ही उनकी हंसी जो सेट पर सबको खुश कर देती थी। आपके साथ काम करते मजा आया। वहीं सनी ने इस पर कमेंट किया, मुझे एक्सपोज करने के लिए शुक्रिया।रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी ने मर्दानी 3 के लिए 7 करोड़ फीस ली है। वहीं मल्लिका प्रसाद जो विलेन हैं उन्होंने 50 लाख रुपये लिए हैं।अहान शेट्टी का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी भांजी यानी केएल राहुल और अथिया की बेटी, उनकी फिल्म बॉर्डर 2 देखें।बॉर्डर 2 की बात करें तो इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी, वरुण, दिलजीत और अहान के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह हैं। फिल्म 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। पहली फिल्म से सिर्फ सनी देओल ही सीक्वल में हैं। वहीं अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की भी फिल्म में झलक दिखती है।वहीं मर्दानी 3 की बात करें तो यह उनकी फिल्म मर्दानी का तीसरा पार्ट है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म ने 59.30 वर्ल्डवाइड कमाई की थी। वहीं दूसरा पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म ने 67 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड।
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना