केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग दौरे पर, किसानों से करेंगे सीधा संवाद
Shivraj Singh Chauhan Durg Visit : केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे और कृषि से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री सुबह 10 बजे रायपुर से कार द्वारा दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। उनका पहला कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम गिरहोला में प्रस्तावित है। यहां वे उच्च कृषि ग्राम गिरहोला पहुंचकर कृषि फार्म का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे आधुनिक कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन, सिंचाई व्यवस्था और किसानों द्वारा अपनाई जा रही नवाचार तकनीकों का अवलोकन करेंगे।
कृषि फार्म भ्रमण के बाद मंत्री दोपहर 12 बजे ग्राम खपरी पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय किसानों, कृषि अधिकारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और किसानों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे शिवराज सिंह चौहान कुम्हारी पहुंचेंगे, जहां किसान मेले का आयोजन किया गया है। किसान मेला कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे। मेले में कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज, जैविक और प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक, कृषि यंत्र, मृदा परीक्षण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना